Salman Khan: सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा अनजान शख्स, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शूटिंग सेट पर कथित तौर पर एक अनजान व्यक्ति घुस गया। पूछताछ करने पर शख्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया। मामले में पुलिस जांच जारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब संदिग्ध व्यक्ति उस सेट पर पहुंचने में कामयाब हो गया, जहां सलमान खान शूटिंग करने वाले थे। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, बुधवार रात मुंबई […]



