अग्निवीर में चयनित राजिम के लाल के प्रशिक्षण उपरांत वापसी पर दी बधाई, किया स्वागत सम्मान
गरियाबंद। धर्मनगरी राजिम की समाज सेवी संस्था नवचेतना युवा मंच द्वारा अग्नि वीर में चयनित राजिम के मयंक यादव का स्वागत सम्मान किया गया। नवचेतना युवा मंच द्वारा विभिन्न सामाजिक ,धार्मिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समय समय पर किए जाते हैं जिसके अन्तर्गत विगत दो वर्ष से चल रहे निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण शिविर में नगर एवं क्षेत्र के ऐसे युवा जो थलसेना एवं अन्य सैन्य बलों,पुलिस आदि में जाने का जज़्बा रखते है और तैयारी करना चाहते है उन्हे मंच से जुड़े पूर्व एवं वर्तमान में पदस्थ सैनिक साथियों के सहयोग व मंच के सदस्यों के मार्गदर्शन में शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार कर प्रशिक्षण दिया जा रहा […]



