भाजपा के लोग चुनकर आयेंगे तो जनता का पैसा बर्बाद होने से बचाएंगे:शिव प्रकाश
० नगरीय निकाय,पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की हुई महत्वपूर्ण बैठक ० आज का युवा गांव जाकर भी गांव की तकदीर बदल रहा है ऐसे रचनात्मक लोगों को अवसर देने की जरूरत:शिव प्रकाश रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा या हमारी विचारधारा के समर्थक साथी आएंगे तो जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे पढ़े-लिखे लोग गाँव में जाकर काम कर रहे है और वहां की तकदीर बदल रहे हैं। श्री शिवप्रकाश रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर आहूत भाजपा […]



