कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिंड़त, 5 की मौत,कटर मशीन से काटकर निकाले गए शव
सरगुजा। सरगुजा जिले के गुमगा गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. स्कोडा कार और ट्रक के बीच भिड़ंत के चलते यह हादसा हुआ. इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 की गंभीर रूप से घायल है. कार में सवार सभी लोग राजधानी रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में रायपुर निवासी दिनेश साहू, संजीव, और राहुल के नाम […]



