महंत कॉलेज में इंदिरा गांधी की जन्म तिथि पर मनाया गया कौमी एकता दिवस
रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जन्म तिथि के अवसर पर आज कौमी एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की शपथ दिलाई। वही कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए अनेकता में एकता धर्मनिरपेक्षता की जानकारी दी। बताया कि जब देश विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है ऐसी स्थिति में हम सभी को हमारे पूर्वज और राष्ट्रीय नेताओं के योगदान को […]



