घड़ी की सुई थम गई…: रतन टाटा के निधन पर अंबानी, अदाणी से लेकर पिचाई तक सदमे में; जानें क्या कहा

  दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के आजीवन चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा नहीं रहे। उनका बुधवार रात को 86 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे। उनके पास 30 से ज्यादा कंपनियां थीं। उनके निधन के बाद उद्योग जगत में शोक की लहर है। भारत के दिग्गज कारोबारियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए जानते हैं, मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी और आनंद महिंद्रा समेत अन्य दिग्गजों ने क्या कुछ कहा। मैंने अपना दोस्त खो दिया: अंबानी असल में रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को भारत के […]

Big Breaking : उद्योगपति रतन टाटा का निधन,86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बैक टू आयुर्वेद: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बूटीगढ़ की स्थापना, आयुर्वेदिक रसशाला बन रही आकर्षण का केंद्र

० प्रदेश में अपनी तरह का पहला नवाचार, बूटीगढ़ में जल संरक्षण और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का समन्वय ० वनसंपदा को सहेजने और आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने मुख्यमंत्री ने किया प्रेरित रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जल संरक्षण और आयुर्वेद को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यहां आयुर्वेदिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रयास किया गया है। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला नवाचार है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आयुष विभाग और धमतरी जिला प्रशासन के इस नवाचार की सराहना की है और ज्यादा से ज्यादा वन संपदा को सहजने और लोगों को आयुर्वेद के बारे […]

Haryana Results: चुनाव आयोग ने खरगे को लिखा पत्र, हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर जताई आपत्ति

दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से अस्वीकार्य और अप्रत्याशित बताए जाने पर चुनाव आयोग ने अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पत्र लिखा है। आयोग ने चुनावी नतीजों पर पार्टी अध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताई है। चुनाव आयोग के पत्र में लिखा गया है कि आयोग ने आपके और विपक्ष के नेता के बयानों पर गौर किया है, जिसमें हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित बताया गया है और कांग्रेस इसका विश्लेषण करने और अपनी शिकायतों/शिकायतों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखती है। इस उचित धारणा पर आगे बढ़ते हुए कि पार्टी अध्यक्ष का बयान चुनावी नतीजों पर पार्टी की […]

Gold Silver Price Today: त्योहारों के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम, जानें 10 ग्राम Gold की कीमत

बिजनेस न्यूज़। त्योहारों की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह जहां सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे, वहीं अब अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में और त्योहारों के करीब कीमतों में गिरावट आई है। खासकर चांदी के भाव में 2000 रुपये तक की कमी हुई है। सोने और चांदी के ताजा भाव: 22 कैरेट सोना: 71,000 रुपये से घटकर 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना: 77,450 रुपये से घटकर 76,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चांदी: 96,000 रुपये से घटकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम मुख्य महानगरों में सोने-चांदी की कीमतें: दिल्ली: 22 कैरेट सोना: 71,150 रुपये 24 कैरेट सोना: 76,690 […]

अन्धविश्वास : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे युवक को घंटो गोबर के गड्ढे में गाड़ा, बेहोशी होने पर ले गए अस्पताल

अंबिकापुर। मैनपाट ब्लॉक के ग्राम सुपलगा का मामला आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद परिजन युवक को घंटो गोबर के गड्ढे में गाड़ कर रखे थे गोबर के गड्ढे में युवक घंटो तक बेहोश पड़ा रहा। युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था . युवक का नाम बनवारी मझवार है जिसकी गांव के शख्स ने हालत देख कर 108 एंबुलेंस को फोन किया। शख्स की पहल से युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। आकाशीय बिजली से झुलसे युवक की हालत अभी भी गंभीर है.  

Haryana: पीएम मोदी से मिले नायब सैनी, कहा-मैंने अपनी ड्यूटी निभाई, सीएम का नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा

दिल्ली। हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि सैनी ने अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए पीएम से परामर्श किया। नायब सैनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है।” प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद नायब सिंह सैनी ने […]

CG News : सरगुजा में छुई खदान धंसने से दो लोगों की मौत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छुई खदान धंसने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना लखनपुर क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास की है. बताया जा रहा कि दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छुही मिट्टी निकालने गए थे. छुई मिट्टी निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं.    

भाजपा का नया गढ़ हरियाणा

अजय बोकिल लोकसभा चुनाव के ठीक चार महीने बाद हुए हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों से कुछ संकेत साफ हैं। पहला तो यह देश में गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा के बाद हरियाणा ऐसा चौथा राज्य बन गया है, जहां भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है। वह भी भारी बहुमत से। यानी उत्तर भारत में हरियाणा भाजपा का नया मजबूत किला बन गया है। नतीजों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस भविष्यवाणी को भी हकीकत में बदल किया कि हरियाणा में कांग्रेस का हश्र मध्यप्रदेश जैसा ही होगा। वैसा ही हुआ भी। दूसरे, लोस चुनाव के नतीजों से सबक लेकर भाजपा ने […]

Shardiya Navratri Navami 2024: 11 या 12 अक्टूबर, कब है नवमी? नोट करें सही डेट एवं पूजा का शुभ मुहूर्त

  शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस शुभ तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी प्रकार के सकारात्मक कार्यों में सिद्धि मिलती है। इसके साथ ही आय, सुख और सौभाग्य में समय के साथ बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा, साधक को शत्रुओं पर विजयश्री मिलती है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से मां सिद्धिदात्री की पूजा (Navratri Navami Puja Vidhi) करते हैं। इस वर्ष 11 अक्टूबर को अष्टमी है। साधक नवमी तिथि को लेकर दुविधा हैं। आइए, शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि की सही डेट एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं- नवमी शुभ […]