आरडीए संचालक मंडल के निर्णय : सरचार्ज राशि में एकमुश्त भुगतान पर 50/30 प्रतिशत की छूट
० बकाया 175 करोड़ और सरचार्ज 41 करोड़ रुपए ० डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास में निरस्त फ्लैट्स का होगा बहालीकरण रायपुर।रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने आज जनहित में दो महत्वपूर्ण फैसले किए। इसमें आवंटतियों को बकाया राशि के एकमुश्त भुगतान पर आवासीय योजनाओं में 50 प्रतिशत व व्यावसायिक योजनाओं में एक मुश्त भुगतान पर 30 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स में रखरखाव और और जलकर की सरचार्ज राशि में पूरे 100 प्रतिशत की छूट एकमुश्त भुगतान किए जाने पर दिया जाएगा। यह छूट 31 मार्च 2025 तक ही दी जाएगी। जनहित में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवासीय […]



