बिटकॉइन घोटाले में भूपेश और कांग्रेस नेता अपनी भूमिका पर जनता को जवाब दें : भाजपा

० प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव का कांग्रेस नेताओं पर हमला, कहा : इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष इन्वॉल्व हैं और अपराध करने वाला छत्तीसगढ़ में है, तो क्या इसमें भूपेश भी इन्वॉल्व हैं? ० कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर रही नेत्री ने भी खुलासा किया है कि बिटकॉइन मामले में लिप्त जिस गौरव मेहता के यहां छत्तीसगढ़ में कारवाई हुई है, उसके पूर्व सीएम बघेल से संबंध थे : संजय रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बिटकॉइन घोटाले के खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिटकॉइन मामले में, जिसके तार महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े […]

Delhi Assembly Election : AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

  नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का उनका उद्देश्य है। आपको बता दें कि AAP ने बीजेपी और कांग्रेस से आए तीन-तीन उम्मीदवारों को टिकट दिया है। यह पहली लिस्ट पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है और आगे और उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस लिस्ट को लेकर […]

Accident : NH130 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, फिर मजदा को ठोका, ड्राइवर केबिन में फंसा

कोरबा। बीती रात नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पहले कार को ठोकर मारी, फिर स्वराज माजदा को भी ठोक दिया. हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया. इसी वक्त एक और तेज रफ़्तार आ रहा ट्रेलर सीधे खड़े ट्रेलर में जा घुसा. इस घटना में ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी के केबिन में घायल होकर फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद लगभग 3 घंटे कटघोर […]

Adani Group Row: अमेरिका में लगे सभी आरोपों को Adani Group ने बताया निराधार, कहा- कानूनों और नियमों का पूरी तरह से किया पालन

बिजनेस न्यूज़। गौतम अडानी (Gautam Adani) और उनके समूह पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ग्रुप ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि सभी आरोप बिल्कुल निराधार और झूठे हैं। अडानी ग्रुप का बयान अडानी ग्रुप ने कहा, “हमने हमेशा सभी देशों के कानूनों और नियमों का पूरी तरह से पालन किया है। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और हमारे खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं है। हमारी प्राथमिकता हमेशा से पारदर्शिता और कानून के प्रति सम्मान रही है।” […]

झारखंड में इस बार खिल सकता है ‘कमल’, अधिकांश Exit Poll में भाजपा की जीत का दावा

रांची। झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। वहीं, जेएमएम के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। मतदान के बाद जारी विभिन्न सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, सत्ता की कमान भाजपा के हाथ में जाएगी। भाजपा को सामान्य बहुमत से अधिक सीटें मिल सकती है। […]

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी की PAC बैठक, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने की संभावना

  दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपनी पार्टी की प्रमुख निर्णय लेने वाली समिति, पीएसी (Political Affairs Committee) की बैठक आयोजित की है। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर गहन चर्चा की जाएगी और पार्टी के शीर्ष नेता संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार करेंगे। AAP दिल्ली में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गई है, और पार्टी के नेतृत्व ने चुनावी रणनीति और प्रचार को तेज कर दिया है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल […]

Adani Row: गौतम अदाणी पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने व धोखाधड़ी के आरोप; अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट जारी

दिल्ली। अदाणी समूह के मुखिया उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए अपने पक्ष में शर्तें रखने के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (करीब 21 अरब डॉलर) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से शुरू हुए विवाद के बाद अदाणी समूह पर नए आरोप क्या हैं? सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का ताजा मामला क्या है? सबकुछ यहां जानें अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी समूह पर क्या आरोप लगाए हैं? अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अदाणी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के […]

Delhi Pollution: धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में चुभन; यहां जानें AQI

दिल्ली। मौसमी दशाओं के बदलने से लोगों को कोहरा और स्मॉग की मार झेलनी पड़ रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के कारण राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है। इससे लोगों की सांस उखड़ रही है। आलम यह है कि सीने में जलन और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 405, मुंडका में 413, बवाना में 418, अशोक विहार 414, आईटीओ 355, जहांगीरपुरी 435, […]

Accident: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर; 5 माह के बच्चे समेत पांच की मौत

अलीगढ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना […]

छत्‍तीसगढ़ में कम हुआ पारा, बढ़ने लगी ठंड, सरगुजा में 9 डिग्री पंहुचा तापमान ,शीतलहर का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अगले दो दिनों में नमी के चलते धुंध और कोहरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में अधिकांश जिलों में पारा 5 डिग्री तक गिर गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं, अगले सप्ताह से उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के दिन के तापमान में और गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले चार दिनों […]