गोबरा नवापारा में पांच हाईवा जब्त : रेत के अवैध परिवहन के मामले में खनिज विभाग की कार्रवाई
रायपुर। रायपुर जिले की खनिज विभाग की टीम ने 18-19 नवम्बर की दरम्यिानी रात में आकस्मिक रूप से गोबरा नवापारा इलाके में दबिस देकर रेत से भरी पांच हाईवा को जब्त कर थाने को सुपूर्द किए जाने की कार्रवाई की है। उक्त पांचों हाईवा के माध्यम से धमतरी और गरियाबंद जिले से आधी रात को रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। गौरतलब है कि रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए खनिज विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई एवं जांच पड़ताल का अभियान संचालित किया जा रहा है। उप संचालक खनिज […]



