रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने एसएसपी डॉ संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के तीन आदतन अपराधियों को किया जिला बदर
० कई अन्य के ऊपर कार्यवाही प्रक्रिया में रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ गौरव सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी चंदन भारती पिता पुनाराम भारती उम्र 26 वर्ष निवासी अटल आवास पठारीडीह थाना उरला एवं बदमाश आशु छत्री पिता ईश्वर छत्री उम्र 22 वर्ष निवासी वाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर को दिनांक 20/11/24 को 3 माह के लिए जिला बदर कर दिया हैl पुलिस द्वारा अन्य कई आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है जो प्रक्रिया में है l अभी थाना गंज क्षेत्र के बदमाश मोहम्मद शहजाद उर्फ […]



