सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत: राज्यपाल

० सैन्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर।रायपुर में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह युवाओं के लिए प्रेरणा का एक अद्वितीय स्रोत है। यह दिखाता है कि भारतीय सेना में शामिल होने का अर्थ केवल एक नौकरी पाना ही नहीं है बल्कि अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पण की भावना से ओत-प्रोत होना है। राज्यपाल  रमेन डेका ने आज रायपुर में सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन अवसर पर उक्त बातें कहीं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विगत 5 अक्टूबर से आयोजित सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी का आज भव्य समारोह में समापन हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने युवाओं […]

जल जगार महोत्सव के सफल आयोजन पर कलेक्टर नम्रता गांधी ने जताया आभार

धमतरी( राजेंद्र ठाकुर) . जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य लेकर मनाए गए जल जगार महोत्सव के सफल आयोजन पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, केबिनेट मंत्री  केदार कश्यप, जिले के प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमार चौधरी, सांसद कांकेर  भोजराज नाग, विधायक कुरूद  अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी  आेंकार साहू, सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सभी सामाजिक संगठन और उनके पदाधिकारी, स्वैच्छिक संगठन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधु, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सहयोगी संस्था के अलावा अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप […]

Breaking: नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रणनीति की हुई सराहना

० छत्तीसगढ़ के सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री ने की तारीफ,देश के नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक ० हथियार छोड़ मुख्यधारा से जुड़े युवा – केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह रायपुर।देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक का केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ का हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ नक्सल विरोधी ऑपरेशन था, जिसमें राज्य की […]

जल जगार महोत्सव : अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा – डॉ. रमन सिंह

० जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – अरुण साव धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज धमतरी के गंगरेल बांध के किनारे आयोजित दो दिवसीय जल जगार महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों को जल संरक्षण और जल संचय के प्रति जागरूक करने दो दिवसीय जल जगार महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों में धमतरी जिले के साथ ही प्रदेशभर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में चार देशों के प्रतिनिधियों सहित देश के […]

PM Modi Garba Song: पीएम मोदी ने लिखा गरबा गीत, नवरात्रि के अवसर पर पर किया शेयर

नई दिल्ली। देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर दुर्गा पूजा के अवसर पर लिखा अपना ‘गरबा’ गीत शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गीत को शेयर करते हुए लिखा,”यह नवरात्रि का पावन समय है और लोग अलग-अलग तरीकों से उत्सव मना रहे हैं, जो मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े हैं। श्रद्धा और आनंद की इस भावना में, यहां आवती कलाय है, एक गरबा जो मैंने उनकी शक्ति और कृपा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।” नवरात्रि में उपवास रखते हैं पीएम मोदी पीएम मोदी […]

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी के सिर से उठा मां का साया, बेगम नौरीन सामी खान का 77 की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर की मां बेगम नौरीन सामी खान का आज यानी 7 अक्टूबर को निधन हो गया है। अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, उनका निधन क्यों हुआ? उन्हें कोई बीमारी थी या फिर उम्र संबंधी समस्या थी? अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है। सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर मां की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दुनिया के साथ अपना दर्द बांटा है। उन्होंने लिखा- ‘मैं अत्यंत उदासी और असीम दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की अनाउंसमेंट करता हूं… हम गहरे दुख […]

कमिश्नर ने स्थानीय लोगों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाने दिए पटवारी को निर्देश

० ई केवाईसी कराने राशनकार्ड धारियों से अपील की ० अस्पताल में भर्ती मरीज़ो के आयुष्मान कार्ड बनाने निर्देश,आंगनबाड़ी में पोषण वाटिका बनाने निर्देश रायपुर। रायपुर सम्भाग आयुक्त महादेव कावरे का बागबाहरा निरीक्षण हुआ, जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत टेमरी के पंचायत भवन , सामुदायिक शौचालय , अमृत सरोवर तालाब , पी डी एस भवन , ऑंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके समस्याओं के संबंध में उनसे पूछा । कमिश्नर ने स्थानीय किसानों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पटवारी को निदेश दिया। पीडीएस दुकान में देखने पर स्टॉक को सत्यापित करने, बचे राशनकार्ड धारियों का ई केवाईसी पूरा करने, […]

Breaking : दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ नक्सल ऑपरेशन पर चर्चा में शामिल हुए सीएम साय , शाम को प्रधानमंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री

  रायपुर /दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित […]

5 दिन से लापता था 10 साल मासूम : घर के पास सिर धड़ से अलग अवस्था में मिली लाश , नरबलि की आशंका

बलरामपुर। वाड्रफनगर ब्लॉक के तोरफा गांव में घर के सामने से रहस्यमय तरीके से गायब हुए 10 वर्षीय मासूम का शव पांचवें दिन मिला है. बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी किनारे सिर काटा हुआ बरामद हुआ है. बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला बलंगी पुलिस चौकी का है. वहीं इस मामले में ग्रामीण नरबलि की आशंका जता रहे हैं.   जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के तोरफा गांव में पांच दिन पहले एक 10 वर्षीय बालक अपने घर के सामने से अचानक […]

तेज रफ़्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को रौंदा, अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की हालत गंभीर

जांजगीर-चाम्पा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया. इस घटना में घटना में सभी 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया. सभी घायल बच्चों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. 2 बच्चों की स्तिथि अभी काफी गंभीर बनी हुई है. यह सभी बच्चे कुटराबोर्ड के रहने वाले है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.