राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के नामांकन हेतु ऑनलाईन आवेदन 15 जुलाई तक

रायपुर। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षकों से आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित किए गए है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय से जारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षको को स्वयं समस्त प्रविष्टयां ऑनलाईन पोर्टल https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/ के माध्यम से करनी होगी। पंजीयन की तिथि 23 जून से 15 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है। आवेदन […]

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खुलेंगे महिला पिंक थाने : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

० प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्याें को जल्द पूर्ण कराएं ० राजमिस्त्रियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएं,स्व सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए ० उपलब्ध होगा ऑनलाईन प्लेटफार्म रायपुर।छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयो में महिला पिंक थाने खुलेंगे। इस संबंध में विभागीय तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय बैठक में महिला पिंक थाने शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह थाने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए जाएंगे। उप […]

IPS टीवी रविचंद्रन भारत के नए डिप्टी NSA बने, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को मिला ये जिम्मा

दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वह तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं और अभी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक के पद पर हैं। वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएंडएडब्ल्यू) के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है। दोनों अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के दिन से दो साल तक इन पदों पर बने रहेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।  

हाथरस हादसा: बाबा के पांव छूने की होड़ ने लगा दिया मौत का अंबार, लाश देखकर दहल गए दिल; हादसे के तीन अहम कारण

हाथरस। भक्ति कहें या अंधभक्ति। पांव छूने की होड़ ने मौत का प्रहसन रच डाला। एक तरफ बाबा के पांव छू लेने की होड़ थी, दूसरी तरफ सेवादारों की बंदिशें। लोग उनकी बंदिशें तोड़कर भागे और मौत की सरहद में जा धंसे। कोई धक्के से गिरा तो कोई फिसलकर। किसी का सीना कुचला तो किसी का सिर। उमस पहले से सांसों पर भारी थी। अस्पतालों में भर्ती लोगों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि भीड़ के बीच सांस लेना तक मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान भगदड़ मच गई। दोपहर को दो बजे सत्संग समाप्त होने के बाद भीड़ हाईवे किनारे खड़ी बसों की तरफ बढ़ […]

अमरनाथ यात्रा: चार दिनों में 74,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

  जम्मू।पिछले चार दिनों में 74,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं, जबकि 5,725 यात्रियों का एक और जत्था बुधवार को कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, “आज सुबह 5,725 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए दो सुरक्षा काफिलों में रवाना हुआ। इनमें से 2514 यात्री 118 वाहनों के सुरक्षा काफिले में उत्तरी कश्मीर बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 3,211 यात्री सुरक्षा बलों की सुरक्षा में 120 वाहनों में सवार होकर दक्षिण कश्मीर नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए।” मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल […]

हाथरस सत्संग हादसा: भगदड़ में मारे गए अधिकांश मृतकों की पहचान, सात बच्चे और 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल

हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र में आयोजित एक ‘सत्संग’ के दौरान भगदड़ में मरने वाले 116 लोगों में से अधिकांश की पहचान कर ली गई है। सत्संग में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आए थे।   अलीगढ़ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शलभ माथुर ने बताया कि हाथरस में भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत हो गई है। एटा और हाथरस निकटवर्ती जिले हैं और एटा से भी लोग ‘सत्संग’ में शामिल होने आए थे। पोस्टमार्टम के लिए पूरे जिले से बुलाए चिकित्सक और कर्मचारी हादसे की […]

आज का इतिहास 3 जुलाई : लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का हुआ था प्रसारण, जानें आज का इतिहास

देश और दुनिया में 3 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1928 में आज ही के दिन लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ था। 1934 में 3 जुलाई को बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया था। 3 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2004 में 3 जुलाई को ही बैंकॉक में मेट्रो प्रणाली का आधिकारिक उद्घाटन किया गया था। 2005 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कानून समलैंगिक विवाह को स्पेन में वैध किया था। Today History in Hindi| 3 […]

देवशयनी एकादशी व्रत कब है? जानें तरीख, महत्व और पौराणिक महत्व

देवशयनी एकादशी पर तिथि का धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व है। देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। बता दें कि साल में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं। वैसे तो सभी एकादशी तिथियों का अपना एक अलग महत्व है। लेकिन, देवशयनी एकादशी को बाकी एकादशियों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं कब है देवशयनी एकादशी और क्या है इसका महत्व। देवशयनी एकादशी 2024 कब है पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई मंगलवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट से एकादशी तिथि का आरंभ होगा और 17 जुलाई 9 बजकर 3 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। देवशयनी एकादशी […]

आज का पंचांग 3 जुलाई : बुध प्रदोष व्रत पर ‘शिववास’ योग समेत बन रहे हैं ये 4 संयोग, पढ़ें आज का पंचांग

माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 जुलाई यानी आज प्रदोष व्रत है। बुधवार के दिन पड़ने के चलते यह बुध प्रदोष कहलाएगा। इस अवसर पर व्रती स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कर रहे हैं। साथ ही उनके निमित्त व्रत रख रहे हैं। आज भगवान शिव के प्रिय दिवस पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज का पंचांग (Panchang 03 July 2024) शुभ […]

आज का राशिफल 3 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आप किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते है, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है, पार्टनर का साथ मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते है, परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज का दिन […]