जेएनएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामला : पांच स्टूडेंट्स निलंबित, महीने भर तक अटेंड नहीं कर पाएंगे क्लास

रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के पांच छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. 2023 बैच के पांच छात्रों एक महीने तक कक्षाओं और क्लीनिक पोस्टिंग में शामिल नहीं होंगे. यह कार्रवाई एंटी रैगिंग कमेटी में सुनवाई के बाद हुई है. पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत जिन सेकंड ईयर के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें अंशु जोशी, अक्षत जायसवाल, विकास टंडन, गौरव चंद्र महाली और आयुष गुप्ता शामिल हैं. इस संबंध में चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यालय अधिष्ठाता की ओर से पत्र जारी किया गया है. बता दें कि रैगिंग की यह […]

Maharashtra Election : ‘फडणवीस की सत्ता की गर्मी निकालने का समय आ गया’, प्रचार के दौरान नाना पटोले के बिगड़े बोल

मुंबई। महाराष्ट्र में अगले हफ्ते एक चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नान पटोले ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया। अकोला में कांग्रेस उम्मीदवार साजिद खान पठान के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने भाजपा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह विवादों के घेरे में आ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र से बाहर निकालने का समय आ गया है। कांग्रेस नेता ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फडणवीस की सत्ता की गर्मी निकालने का भी समय आ गया है। भाजपा को महाराष्ट्र से निकालने का समय आ […]

नक्सलियों की कायराना करतूत ,मुखबिरी के शक में जनअदालत लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है. पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया गया है. यह मामला जांगला थाना क्षेत्र का है. बीजापुर पुलिस ने बताया कि जांगला इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर माटवाड़ा के ग्रामीण माड़वी दुलारू की हत्या की है. घटना की सूचना मिलते पर थाना जांगला का बल घटना की तस्दीक के लिए रवाना कर दी गई है.  

भाजपा मंडल गरियाबंद ने किया चुनावी कार्यशाला का आयोजन

  गरियाबंद। संगठन चुनाव को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडलों में कार्यशाला की जा रही है जिसके तहत गरियाबंद जिले के जिला मुख्यालय गरियाबंद मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला हुई. सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल, उपाध्याय ,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी , के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में संपन्न हुई। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं गरियाबंद मंडल के चुनाव प्रभारी योगेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान अंतिम चरण में है और गरियाबंद जिले में हम अपने लक्ष्य […]

प्रकृति को बचाने और भाईचारा के संदेश देने सायकल से अजमेर शरीफ के लिए हुए रवाना हुए देवभोग कॉलेज के अयान

० तय करेंगे 1850 किमी की दूरी,मैनपुर पहुंचने पर अयान का जोरदार फूलमाला से स्वागत किया गया गरियाबंद।हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी हसन संजरी अलैहिर्रहमां (ख्वाजा गरीब नवाज) की दरगाह पर अकीदत का नजराना पेश करने अयान मेमन ने आज सोमवार को सायकल से सफर शुरू किया। अयान मेमन देवभोग से अजमेर राजस्थान तक 1850 किमी का सफर सायकल से तय करेंगे। देवभोग के राजापारा निवासी 22 वर्षीय अयान मेमन ने सायकल से अजमेर शरीफ की यात्रा देवभोग स्थिति सैयद शाहबुद्दीन हुसैन के दरगाह से शुरू किया। अयान मेमन पेशे से कॉलेज के छात्र हैं फिलहाल वे प्रकृति को बचाने एवं देश में आपसी भाईचारा का संदेश देने के लिए […]

कासगंज में दर्दनाक हादसा: मिट्टी की ढ़ाही में दबकर 4 महिलाओं की मौत,20 से अधिक महिलाओं और बच्चों के दबे होने की आशंका

कासगंज । उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के कस्बा मोहनपुरा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मिट्टी की ढ़ाही (मिट्टी का ढेर) के नीचे दबकर 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों के दबे होने की आशंका है। यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए खेतों में गए थे और अचानक ढ़ाही गिर गई। कैसे हुआ यह हादसा? यह हादसा आज सुबह कासगंज के मोहनपुरा कस्बा में हुआ। यहां के रामपुर और कातौर गांव के बीच महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए गए थे। जैसे ही वे मिट्टी निकालने लगे, मिट्टी का ढ़ाही अचानक […]

CG Weather : 16 नवंबर के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड,अभी शुष्क बना रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, और तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान मौजूदा स्थिति में बना रहेगा। फिलहाल, प्रदेश का पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के छत्तीसगढ़ पर असर डालने की संभावना जताई है। यह विक्षोभ वर्तमान में 70 डिग्री पूर्व में स्थित है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी बरकरार है। विभाग का मानना है कि 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान सामान्य से 5 […]

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : कलेक्टर और एसएसपी ने मतदान सामग्री के साथ मतदान दलों को किया रवाना

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव में 13 नवंबर को मतदान डाला जाएगा. इसके लिए आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ मतदान दलों को रवाना किया. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. संतोष सिंह मौजूद रहे.   जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि मतदान दलों में मतदाता और कर्मचारियों के लिए तैयारियां पूरी है. कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान केंद्र आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अभियान चलाया गया है. बता दें कि […]

शाहरुख़ को धमकी देने वाले रायपुर के फैजान को मुंबई पुलिस ने पंडरी से किया गिरफ्तार

  रायपुर। किंग खान शाहरुख को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी फैजान खान को पंडरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. फैजान खान पर 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस को कॉल कर शाहरुख खान से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है. फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस फैजान को आज कोर्ट में पेश कर सकती है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान को भी लगातार धमकियां मिल रही है. महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी है. साथ ही सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर और […]

सऊदी अरब के रेगिस्तान में होने लगी बर्फ की बारिश, अद्भुत नजारा देख हैरान हुए लोग

इंटरनेशनल न्यूज़। दुनिया में हर रोज नए-नए अजूबे और अद्भुत करिश्मे देखने को मिलते हैं। कहीं रेगिस्तान में तुफान आया है, तो कहीं बेमौसम बारिश आई है। ऐसे में सऊदी अरब के अल-जौफ में पहली बार बर्फ की बारिश देखने को मिली है। इसके बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके को बर्फ की चादर से ढक दिया। वहीं, एक मां द्वारा बच्ची के साथ ऐसी निर्दयीता करने को लेकर महिलाओ में खासी नाराजगी देखने को मिल रही हैं। महिलाएं रोशनी की मानसिक हालत का इलाज कराने की बात कह रही हैं। स्नोफॉल की ये घटना न केवल स्थानीय लोगों को हैरान कर रही है, बल्कि दुनियाभर के लोगों […]