कल से लगेगा नौतपा, अबकी बार और झुलसाएंगे सूर्यदेव, इन उपायों से होगी राहत

नौतपा के 9 दिनों में सबसे भीषण गर्मी पड़ती है। इस बार सूर्य को गुरु का साथ मिलने से नौतपा और भी झुलसाने वाला होगा। नौतपा इस बार 25 मई से शुरू होगा और 2 जून को समाप्‍त होगा। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है। सूर्य अभी वृष राशि में गोचर कर रहे हैं और यहां इनको गुरु का भी साथ मिल रहा है। गुरु भी 1 मई को ही वृषभ राशि में आ चुके हैं। गुरु और सूर्य का यह संयोग गर्मी के मौसम में तपिश को और बढ़ाएगा। यानी कि अबकी बार नौतपा में सूर्य देव लोगों को झुलसाएंगे। हम आपको बता […]

बांग्लादेश के सांसद की हत्या का खौफनाक खुलासा,पूरे शरीर की खाल उतारी, हड्डियों को टुकड़ों में काटा ,प्लास्टिक पैकेटों में भरा

नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (CID) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनवर, जिनकी कोलकाता में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं उनकी खाल उतारी गई और पूरे शहर में फेंकने से पहले उनकी हड्डियों को काट दिया गया। अनवारुल अनवर की हत्या का भयानक विवरण शुक्रवार को उस समय सामने आया जब सीआईडी ​​टीम ने घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। सीआईडी ​​सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध जिहाद हवलदार, एक पेशेवर कसाई, बांग्लादेश के खुलना जिले के बराकपुर का निवासी था और अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था। हवलदार को अवामी […]

Breaking: एंबुश लगाकर नक्सलियों ने डीआरजी और बस्तर फाइटर्स को घेरा, जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर

नारायणपुर। एंबुश लगाकर नक्सलियों ने डीआरजी और बस्तर फाइटर्स को घेर कर गोलीबारी शुरू कर दी. लेकिन मुस्तैदी से जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया, वहीं कुछ अन्य के घायल होने की भी खबर है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर बीजापुर जिले के सीमावर्ती पल्लेवाया हांदावाडा क्षेत्र में प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी. 24 मई को पुलिस टीम की वापसी के दौरान पूर्व से ऐम्बुश लगाये हुए नक्सलियों ने STF की टीम […]

आज का इतिहास 24 मई : आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था टेलीस्क्राइब का अविष्कार

देश और दुनिया में 24 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1218 : पांचवां धर्मयुद्ध एकर से मिस्र तक चला। 1276 : मैग्नस लाडुलस स्वीडन के राजा बने। 1543 : पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन। उन्होंने सिद्धांत दिया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है। 1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाईयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी। 1787 : अमेरिकी संविधान सभा का उद्घाटन। […]

देर शाम के बाद फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर रामेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने की […]

छत्‍तीसगढ़ में वोटों की गिनती की CCTV से होगी मानीटरिंग, मतगणना हॉल में इन चीजों को ले जाने की रहेगी पाबंदी

रायपुर।छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मतगणना की सीसीटीवी से मानीटरिंग होगी। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना हाल में मोबाइल, आइपेड, लैपटाप, स्मार्ट वाच, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। दरअसल, प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले लगातार जिलों का दौरा करके मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण कर रही हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गुरूवार को राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद का दौरा कर मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग-रूम में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कक्षों […]

केदारनाथ में श्रद्धालुओं से भरी हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।   जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।

मौसम की मार : तीन राज्यों में गर्मी ने ली 11 जानें, केरल में बारिश से सात की मौत

नेशनल न्यूज़। पूरे देश में चरम मौसमी घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। केरल में जहां मानसून पूर्व बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं राजस्थान में प्रचंड गर्मी की वजह से पांच, हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में चार लोगों ने जान गंवा दी है। देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के छह शहर शामिल हैं। बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके अलावा, 24 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो प्रचंड गर्मी के नौ दिन होते […]

आज का पंचांग 24 मई : आज मनाई जाएगी नारद जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज नारद जयंती मनाई जा रही है। यह शुभ दिन देवर्षि नारद की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 24 May 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 07 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – वृश्चिक सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह […]

Accident: वैष्णोदेवी जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, सात श्रद्धालुओं की मौत; 20 से ज्यादा घायल

अंबाला। हरियाणा में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अंबाला कैंट (Ambala Accident News) के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर के कारण हुआ। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के चलते वाहनों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वाहनों की टक्कर के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। भीषण टक्कर (Haryana Accident News) के कारण घायल वाहनों के अंदर फंस गए थे। राहगीरों ने किसी तरह से घायलावस्था में लोगों को वाहन के […]