राजेश कुमार सिंह बने भारत के नए रक्षा सचिव, इससे पहले संभाल चुके हैं ये बड़ा पद
दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को भारत के नए रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने 1 नवंबर को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में अपना पद संभाला। राजेश कुमार सिंह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रक्षा सचिव बनने से पहले, वह रक्षा मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (रक्षा सचिव नामित) के रूप में कार्यरत थे। अपने नए पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले, उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के बहादुर सैनिकों का बलिदान हमें सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रेरित करता है। राजेश कुमार सिंह ने हाल […]



