Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू।यह बैठक करीब एक माह बाद होने जा रही है, जिसमें राज्योत्सव आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति और नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुनर्वास नीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा इस बैठक में हो रही है.    

डिप्टी सीएम अरुण साव अमेरिका यात्रा से लौटे,कहा – काफी लाभदायक रहा प्रवास, छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों में निर्माण की नई तकनीकों को करेंगे लागू

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज सुबह रायपुर पहुंचे। राजधानी वापसी पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया की अमेरिका के अपनी अध्ययन यात्रा के दौरान उन्होंने पांच प्रमुख शहरों का भ्रमण कर सड़क निर्माण और सड़कों के रखरखाव की तकनीक, इनमें एआई (Artificial Intelligence) के उपयोग और पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ अमेरिका के बड़े-बड़े शहरों में निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली तकनीकों का अध्ययन किया। श्री साव ने अमेरिका में […]

रियल बोर्ड पेपर मिल में मिले सरकारी किताबों के मामले में पाठ्यपुस्तक प्रभारी समेत 3 कर्मचारी निलंबित

रायपुर। रियल बोर्ड पेपर मिल सिलयारी में मिले सरकारी किताबों के मामले में पाठ्यपुस्तक प्रभारी समेत 3 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पेपर मिल में मिले सरकारी किताबों के मामले को पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उठाया था। इस पर शासन स्तर पर जांच दल का गठन किया गया था। उनकी रिपोर्ट की अनुशंसा पर स्कूल शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए पाठ्यपुस्तक प्रभारी प्रमोद अमर बेल एक्का सहायक ग्रेड-2, सहयोगी अजित गुप्ता भृत्य और जितेन्द्र साहू भृत्य को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सूरजपुर के अनुविभागीय अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की शिकायत सही पाई गई […]

सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई फैसलों पर लिए जाएंगे निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. कैबिनेट बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है. यह बैठक करीब एक माह बाद होने जा रही है, जिसमें राज्योत्सव आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति और नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुनर्वास नीति समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों में उन्नत चिकित्सकीय उपकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती भी की जा रही है। राज्य में दूरस्थ अंचलों में भी चिकित्सकीय सेवाओं की […]

सभी विश्वविद्यालय शैक्षणिक कैलेण्डर का कड़ाई से पालन करें – राज्यपाल रमेन डेका

० राज्यपाल ने ली शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियोें की बैठक लेकर विश्वविद्यालयों के कामकाज की समीक्षा की। राज्यपाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विश्वविद्यालय सत्र के प्रारंभ से अपना शैक्षणिक कैलेण्डर बनाएं और उसका कड़ाई से पालन करें और शिक्षा की गुणवत्ता और अधिक सुधारने की दिशा मेें कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याएं जानें और उसे दूर करने के प्रयास करें। राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में आज आयोजित बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। श्री डेका ने कहा कि विश्वविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना सबसे बड़ी […]

Tirupati Temple के लड्डू में चर्बी मिले होने की पुष्टि, CM चंद्रबाबू नायडू ने कही थी ‘बीफ और चर्बी’ मिली होने की बात

तिरुपति।देश में लाखों करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर को लेकर मंदिर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस प्रसिद्ध मंदिर में मिलने वाले प्रसाद के लड्डू में मिलावट की बात सामने आई है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने लड्डू में चर्बी और बीफ मिले होने की पुष्टि की है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया गया है। बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, तिरुपति मंदिर का लड्डू बनाने में मछली का तेल, बीफ और चर्बी का इस्‍तेमाल किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रसाद के तौर इन लड्डुओं का वितरण न केवल श्रद्धालुओं के बीच किया गया, बल्कि […]

राजधानी में झांकी विसर्जन के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश को दिया अंजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में झांकी विसर्जन उत्सव के दौरान एक युवक की चाकूबाजी में हत्या की खबर सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने एक युवक पर ताबड़तोड़ वारकर उसे लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। बता दें कि झांकी विसर्जन के मद्देनजर शहर में 1000 जवानों को तैनात किया गया है, बावजूद इसके यह घटना हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कौशल चौहान है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और इस हत्याकांड के संदर्भ में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बलौदाबाजार सामूहिक हत्याकांड : सीएम साय ने ग्राम छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए देने की घोषणा की

० मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से बातचीत कर बंधाया ढाढस रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम वीडियो कालिंग के जरिए घटना में मृतक चैतराम केंवट के बड़े भाई भुवनेश्वर केंवट एवं माता मोंगरा बाई केंवट से बातचीत की और ढाढस बंधाते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस दुःख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। […]

आज का इतिहास 20 सितंबर : आज ही के दिन चली थी विश्व की पहली भाप से चलने वाली बस

आज (aaj ka itihas) हम यात्रा करने के लिए बसों को सबसे सुविधाजनक सस्ता और लोकप्रिय साधन मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं पहली बस का संचालन 20 सितंबर 1831 से ही शुरू हुआ था. ये बस पेट्रोल या डीजल से नहीं बल्कि भाप इंजन (first steam engine bus) से चला करती थी. पहली बार ये बस ब्रिटेन के ब्रॉन्ज गर्डन से चलाई गई थी जिसमे मात्र 30 लोग सवार थे. भाप से चलने वाली इस बस की औसतन स्पीड 19 किलोमीटर/घंटा (लम्बी दुरी के लिए) दर्ज की गई थी. वहीं इस बस का किराया घोड़ों से खींचने वाली बग्घी की तुलना में एक तिहाई था. इस बस को […]

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में खरीदारी करनी है? जानें इस साल पितृपक्ष में किस-किस दिन खरीदारी है शुभ

पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की मुक्ति के लिए तर्पण किया जाता है। पितृपक्ष में किसी भी सांसरिक कार्य की मनाही होती है। जैसे, शादी, मुंडन, गृह प्रवेश और नामकरण जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इसके साथ ही पितृपक्ष में खरीदारी करने को भी शुभ नहीं माना जाता। पितृपक्ष के दौरान नए कपड़े, आभूषण, संपत्ति, जमीन, वाहन, घर आदि खरीदना वर्जित माना जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृपक्ष में भी ऐसा संयोग बनता है, जब आप खरीदारी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इस साल पितृपक्ष में आप किस-किस दिन खरीदारी कर सकते हैं। पितृपक्ष में खरीदारी क्यों नहीं की जाती पितृपक्ष में खरीदारी करने के पीछे […]