आज का राशिफल 20 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। हो सकता है व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है। […]

आज का पंचांग 20 सितंबर : आज तृतीया तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 29, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, तृतीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 05, रबि-उल्लावल 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि रात्रि 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 43 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 58 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज के […]

कुदरत का अनोखा करिश्मा: दो सिर और चार आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ; देखने वालों की उमड़ी भीड़

  मंगलुरु। मंगलुरु जिले के किन्निगोली इलाके में दो सिर वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ है जिसे देखने के लिए पशु चिकित्सकों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो रहे हैं। फिलहाल बछड़े का स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन इसका भविष्य अनिश्चित है। मंगलूरु के किन्निगोली में गौशाला के मालिक जयराम जोगी ने बताया कि मंगलवार को उनकी एक गाय ने इस विचित्र दोमुंहे बछड़े को जन्म दिया। बोतल से दूध पिलाया जा रहा उन्होंने बताया कि गाय बछड़े की देखभाल ठीक से कर रही है, लेकिन बछड़ा अभी ठीक से दूध नहीं पी पा रहा है जिसके चलते उसे बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। इतना ही नहीं […]

Rampur: नैनी दून एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा था खंभा, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा स्थित रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर रामपुर काठगोदाम रेलवे लाइन पर बुधवार की देर रात कुछ आसामाजिक तत्वों ने टेलीफोन का एक पुराना खंभा अवरोध के रूप में पटरियों पर रख कर नैनी जन शताब्दी ट्रेन को पलटने का प्रयास किया। इस दौरान देहरादून से काठगोदाम जा रही रही नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चालक ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को ट्रैक पर रोक दिया और खंभे को हटाकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ले जाकर रोक दिया। मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद अधिकारियों में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन को पलटने की साजिश […]

प्रदेश में 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य- दयानंद

० पीएम सूर्यघर योजना में तेजी लाने के निर्देश, विद्युत सेवा भवन में हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा (रिनीवेबल एनर्जी) की दिशा में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में 14151 मेगावाट क्षमता के सोलर और पंप स्टोरेज हाइडल प्लांट लगेंगे। इसके तहत पीएम सूर्यघर योजना, पीएम कुसुम योजना, फ्लोटिंग सोलर योजनाओं पर काम चल रहा है। इन योजनाओं की प्रदेश स्तरीय समीक्षा ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के चेयरमेन पी. दयानंद ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पूरे देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य प्रारंभ किये गए हैं। जिसके अनुरूप […]

विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी पर नोडल अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी- श्री दयानंद

  ० प्रदेशभर के उच्च अधिकारियों की बैठक में कंपनी अध्यक्ष के तीखे तेवर रायपुर। ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के अध्यक्ष पी. दयानंद ने बिजली विभाग के मैदानी अमले को त्वरित गति से उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के साथ ही वितरण में कुशलता लाकर उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसमें किसी लापरवाही होने पर नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। श्री दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय सेवाभवन में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश में 64 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हर किसी […]

कोंटा सामूहिक हत्याकांड: 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तांत्रिक भी शामिल

सुकमा। कोंटा के इतकल गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना में शामिल 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तांत्रिक भी शामिल हैं. इस मामले में पुलिस 17 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है. बता दें कि 15 सितंबर को कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में जादू-टोना के शक में आरक्षक के परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी. मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है. सभी […]

दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन कुमारी निषाद ने की सीएम से मुलाकात

रायपुर।दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन कुमारी निषाद (35) और रायपुर की रंजीता खलको (30) ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुलाक़ात की और अपनी उपलब्धि साझा की। दोनों खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें प्रोत्साहित किया और मंच पर बुलाकर दोनों खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचाई।  

उल्टी-दस्त से 5 मौतें, इस जिले में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग हरकत में, लगाया स्वास्थ्य शिविर

बस्तर। जिले के दरभा ब्लॉक के कोयनार ग्राम पंचायत में उल्टी-दस्त से हो रही मौतों ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, दो और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या अब 5 हो गई है। हालांकि, इन मौतों का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि पहले हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन ने डायरिया से मौतों की बात को खारिज किया था, लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़ने के कारण उल्टी-दस्त के संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है, […]

न्यायधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी, एक्टिवा में रखे पैसों से भरे बैग लेकर लुटेरे हुए फरार

बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र का व्यापार विहार संभाग का सबसे बड़ा बाजार है। यहां पर संभाग के सभी शहरों से व्यापारी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार को एक व्यापारी अपनी एक्टीवा से खरीदारी के लिए पहुंचा था। व्यापारी ने ढाई लाख रुपयों से भरा बैग अपनी एक्टीवा पर छोड़ दी थी। वह दुकान के अंदर जाकर व्यवसायी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बाहर खड़ा एक युवक बैग लेकर भागने लगा। सामने ही उसका दोस्त बाइक पर तैयार खड़ा था। दोनों बैग लेकर बाइक पर भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना यह पूरी घटना व्यापार विहार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इधर […]