इधर कलेक्टर साहब लेते रहे टीएल बैठक…उधर जनदर्शन के इंतजार में जमीन पर बैठे दिखे फरियादी
० 12 साल बाद भी स्थिति जस की तस जीवन एस साहू गरियाबंद। गरियाबंद में अपनी समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे फरियादियों को जमीन में बैठकर घंटों तक कलेक्टर जनदर्शन शुरू होने के लिए इंतजार करना पड़ा। गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित होता है। लेकिन आपको बता दें कि जनदर्शन से पहले कलेक्टर समस्त विभागों की समीक्षा बैठक लेते हैं। जिसके बाद ही दोपहर में कलेक्टर जनदर्शन शुरू होता है। मालूम हो कि जनदर्शन के दिन जिलेभर के दूर–दराज इलाकों से फरियादी अपनी समस्याओं व मांगों के समाधान को लेकर सुबह से पहुंचते हैं, जिन्हें हर बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। […]



