Cabinet Decision: रेलवे चलाएगा सात हजार छठ और दिवाली स्पेशल ट्रेन, केंद्र सरकार ने दी रेल परियोजनाओं को मंजूरी
दिल्ली। रेलवे त्योहार पर यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए सात हजार दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। गुरुवार को कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस फैसले से रोज दो लाख यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा बैठक में दो बड़ी रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। कृष्णा नदी पर बनेगा 3.2 किमी लंबा नया पुल केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली रेल परियोजना के तहत अमरावती के लिए एक रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है। इसके लिए कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा नया रेलवे पुल बनाया जाएगा। […]



