करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, चांद को अर्घ्य देने से पहले पत्नी की हो गई मौत, घर में पसरा मातम
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में करवा चौथ के दिन एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पूजा के बाद पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली पत्नी की जान चली गई। फॉयसागर रोड निवासी 30 वर्षीय मनदीप कौर अपने पति गुरप्रीत और दो बेटियों, हरलीन (12) और लवलीन (8), के साथ स्कूटर पर निकली थीं। पूजा के बाद परिवार खुशी-खुशी घूमने निकला था, लेकिन तभी पीछे से बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और बेटियां घायल हो गए। दर्दनाक हादसे का विवरण टक्कर इतनी जोरदार थी कि […]



