आज का पंचांग 20 अक्टूबर : आज करवाचौथ व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 28, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 04, रबि-उल्सानी-16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग अपराह्न 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

रविवि के अर्थशास्त्र अध्य्यनशाला में राष्ट्र विफल क्यों होते हैं विषय पर हुई पुस्तक चर्चा 

रायपुर। अर्थशास्त्र अध्ययनशाला ,पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) में विभागीय किताब  क्लब द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता 2024, डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन द्वारा  लिखित किताब राष्ट्र विफल क्यों होते हैं विषय पर पुस्तक चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पैनलिस्ट डॉ. रविंद्र के ब्रह्मे, विभागाध्यक्ष एवं आचार्य, अर्थशास्त्र अध्ययनशाला, सुश्री अंगजा खंकेरियाल और श्री प्रशांत पंचे, पूर्व छात्र अर्थशास्त्र अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.)  थे । चर्चा की शुरुआत पैनलिस्ट सुश्री खंकेरियाल ने यह बताते हुए की कि कैसे संस्थाएं आर्थिक विकास की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यूरोप में हुए आलोचनात्मक अनुमान और संस्थागत बदलावों के बारे में भी चर्चा […]

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मिले परसा कोयला ब्लॉक के ग्रामीण

० कहा बाहरी लोग कर रहे गांव की शांति व्यवस्था को भंग, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए की मांग ० नौकरी और रोजी रोटी चलाने के लिए खदान खोलने में मदद कीजिए उदयपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने एक दिन के दौरे पर शनिवार को सरगुजा पहुंचे। जहां उन्होंने सूरजपुर जिले के राष्ट्रीय राज्यमार्ग में स्थित ग्राम तारा में परसा कोयला परियोजना से प्रभावित लगभग 250 महिला और पुरुष ग्रामीणों क़े एक समूह ने दीपक बैज से मुलाकात कर बीते दिनबने घटनाक्रम को तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा बाहरी लोग कर रहे गांव की शांति व्यवस्था को भंग, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजस्थान राज्य […]

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य धन्य कुमार जिनप्पा गुंडे से छत्तीसगढ़ के आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर ने की मुलाकात

रायपुर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अायोग के सदस्य धन्य कुमार जिनप्पा गुंडे छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। उन्होंने सिख, मुस्लिम जैन, मसीही समाज के धर्मस्थलों का भ्रमण किया। ुन्होंने इन समाज के प्रतिनिधियों व धर्मगुरुअों से भी चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर से बिशप्स हाउस में मुलाकात का। उन्हें समस्याअों, जरूरतों अौर प्रकरणों से अवगत कराया गया। गुण्डे का छत्तीसगढ़ के कोसा के शॉल से सम्मान किया गया। गुण्डे से मांग की कि वे दिल्ली तक राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अायोग की अोर से केंद्र सरकार के समक्ष इसे समस्याअों को प्रस्तुत कर निदान निकालने का प्रयास करें। इस मौके पर विकार जनरल फादर सेबेस्टियन पी., जॉन राजेश पॉल एवं […]

अंबिकापुर का दरिमा एयरपोर्ट: नई उम्मीदों की उड़ान, पीएम मोदी कल करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित दरिमा एयरपोर्ट अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। इसका वर्चुअल उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 3 बजे वाराणसी से इस एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इस खास मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्र एवं राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। यह एयरपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना का एक अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों को हवाई मार्ग से जोड़ना है। दरिमा एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से के लोगों के लिए नई आशाएं लेकर आया है। यहां से 19 और 72 सीटर […]

Big Breaking : रायपुर दक्षिण उपचुनाव के उम्मीदवार का सस्पेंस ख़त्म,बीजेपी ने सुनील सोनी को दिया टिकट

रायपुर।रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी से प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस आज ख़त्म हुआ। एक तरफ जहां बीजेपी ने आज झारखंड में अपने 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं दूसरी तरफ रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए सुनील सोनी का नाम तय कर दिया है। यानि भाजपा ने सुनील सोनी को​ टिकट ​दे दिया है। बता दें सुनील सोनी पहले भी रायपुर के सांसद रहे हैं। अब वह विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। जहां अब उपचुनाव होना है। सुनील सोनी रायपुर के सांसद और महापौर रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के […]

कबीर साहब ने हमें सत्य के मार्ग में चलने की प्रेरणा दी : अंबिका मरकाम

  धमतरी। पनिका समाज बेलर क्षेत्र के कार्यक्रम में विधायक अंबिका मरकाम बतोर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई जहां पर उनका सामाजिक बाधाओं के द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया. साथ ही समाज के द्वारा विकास कार्यों के लिए मांग पत्र सोपा गया। इस बीच अंबिका मरकाम ने कहा कि पनीका समाज के लोग कबीर साहब के बताए गए मार्ग में सत्य के मार्ग पर चलने वाले एवं सत्य की अनुयाई होते हैं. इसी बात को हमारे कबीर साहब ने कहा है कि हमेशा सत्य के मार्ग में चलकर सभी को एक समान नजर से देखना चाहिए। वही समाज को एकजुट होकर समाज को शिक्षित कर आज के […]

वीरगाथा प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

  गरियाबंद। नगर के प्रतिष्ठित रामबिशाल पाण्डे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेजेस राजिम में वीरगाथा प्रोजेक्ट 4.0 के अंतर्गत विभिन्न आयोजन कर छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि वीरगाथा प्रोजेक्ट भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम है जो देश भर के विद्यार्थियों में राष्ट्र भक्ति ,देश प्रेम जगाने की लिए भारतीय ऐतिहासिक नायक/ नायिकाओं के वीरता और संघर्ष के विषय में जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहुति देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें प्रसारित करना है। इसी तारतम्य में सेजेस राजिम में प्रोजेक्ट के तहत नवमी से दसवीं के विद्यार्थियों […]

SECL खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एक मजदूर की मौत, मजदूरों ने किया हंगामा

मनेंद्रगढ़। SECL खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यह हादसा सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी के कारण हुआ है. घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया है. यह घटना छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रामनगर ओपन कास्ट माइंस की है.   जानकारी के अनुसार, ब्लास्टिंग के दौरान जिस श्रमिक की मौत हुई है, उसकी पहचान अजय (25 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक अजय ठेकेदार द्वारा नियोजित श्रमिक था. दुर्घटना के बाद खदान में ठेका मजदूरों का जमावड़ा हो गया है. श्रमिकों में आक्रोश है और वे इस हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार […]

नारायणपुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट मामले में अपडेट: आईटीबीपी के दो जवान शहीद,दो घायल

नारायणपुर। अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में ब्लास्ट होने से आईटीबीपी दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो जवान घायल हो गए. घायल जवानों की स्थिति सामान्य बताई गई है. जानकारी के अनुसार, आईईडी ब्लास्ट से आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान महाराष्ट्र के रहने वाले अमर पनवार और आंध्रप्रदेश के रहने वाले के. राजेश शहीद हुए हैं. शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को दोनों घायल जवानों के साथ हैलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया जा रहा है. यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान से लौट रही थी. यह जानकारी नारायणपुर […]