रामनवमी के लिए रंग बिरंगे फूलों और रोशनियों से सजा रामलला का भव्य और दिव्य राम मंदिर
अयोध्या। अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर रामनवमी के लिए सजकर तैयार हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही मंदिर को फूलों से सजाया गया है। रात के समय मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से मंदिर की तस्वीरें जारी की गई हैं, जो सब का मन मोह लेगी। बता दें कि 17 अप्रैल 2024 को राम मंदिर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस बार की रामनवमी बेहद खास है। क्योंकि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य महल में रामनवमी मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने […]



