बिलासपुर में केन्द्र एवं राज्य के सहयोग से बन रहा है 200 करोड़ का 10 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल

० स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं भर्ती के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने अस्पताल भवन एवं अब तक उपलब्ध की गई सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त वित्तीय भागीदारी से लगभग 200 करोड़ रूपये की लागत से इस […]

निर्माणाधीन हाइवे पर बड़ा हादसा : हाइवा की चपेट में आये 20 गौवंश, 18 की मौके पर ही मौत

बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीघाट से कोरबा के बीच निर्माणाधीन हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां ग्राम एरमसाही के पास सुबह लगभग पांच बजे एक हाइवा की चपेट में 20 से अधिक गौवंशों आ गए जिससे 18 की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर आक्रोश जताने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास करती रही। सरकंडा, मोपका और सकरी क्षेत्र में सड़क हादसों में गौवंशों की निरंतर मौत हो रही है। शासन की ओर से गौवंश के संरक्षण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन यह सफल होती […]

CG Breaking: राजनांदगांव में आसमानी कहर ने ली 8 लोगों की जान, 5 स्कूली बच्चे भी शामिल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आसमान से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें 5 स्कूली बच्चे और 3 ग्रामीण हैं. बताया जा रहा कि आज दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी लोग खंडहर में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. यह घटना जोरातराई गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल […]

Delhi: केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं आतिशी, मुख्यमंत्री पद संभालते ही बोलीं- आपकी जगह खाली है, इंतजार रहेगा

  दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने सोमवार से मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। जानकारी मिल रही है कि आज ही कैबिनेट की बैठक भी बुलाई जा सकती है। अपने पांच कैबिनेट सहयोगियों के साथ आतिशी ने 21 सितंबर को शपथ मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजनिवास में आयोजित सादे समारोह में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप शीर्ष नेतृत्व व विधायक मौजूद थे। वहीं, आतिशी के माता-पिता भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।   विधानसभा चुनावों से बमुश्किल पांच महीने […]

तिरुमाला में चार घंटे चला अनुष्ठानिक शुद्धिकरण; लड्डू में चर्बी के आरोपों के बाद से मचा है बवाल

तिरुमाला। तिरुपति बालाजी मंदिर हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। हालिया एक लैब रिपोर्ट से पता चला था कि मंदिर का प्रसाद बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल होता है। यह जानकारी सामने आने के बाद लगातार विवाद बना हुआ है। अब मंदिर को फिर से पवित्र करने के लिए अनुष्ठानिक शुद्धिकरण किया जा रहा है। इतने बजे शुरू हुई पूजा मंदिर सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वाईएसआरसीपी शासन के दौरान तिरुमाला मंदिर में हुए कथित अपवित्र काम को सुधारने के लिए चार घंटे का होने वाला शांति होमं पंचगव्य प्रोक्षणा (अनुष्ठानात्मक शुद्धिकरण) चल रहा है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक सूत्र ने […]

राजधानी के मरीन ड्राइव में कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की हत्या ,मोबाइल लूटने पर हुआ था विवाद

रायपुर। रायपुर के मरीन ड्राइव में युवक की हत्या कर दी गई है। युवक अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में ड्राइवर था। तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूटने के विवाद में चाकू मारकर अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े की हत्या कर दी। युवक शासकीय कार्य से अधिकारी को लेकर रायपुर आया था। तीनों अज्ञात बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 12.30 बजे की है। ईश्वर रजवाड़े का भांजा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में ड्राइवर है, वह उससे मिलने गया हुआ था। रात को वह एक्टिवा से मरीन ड्राइव घूमने आया था। इस दौरान […]

आज से रायपुर से हैदराबाद के लिए एक और फ्लाइट शुरू, देखिए शेड्यूल

रायपुर। प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए हैदराबाद जाने-आने का सफर अब और सुगम हो गया है. बजट एयरलाइंस इंडिगो ने आज 23 सितंबर से हैदराबाद-रायपुर सेक्टर में एक नई उड़ान के संचालन की तैयारियां कर ली है. अब हैदराबाद के लिए तीन उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा. यह नई उड़ान हैदराबाद-रायपुर-हैदराबाद के बीच प्रतिदिन संचालित की जाएगी. इस उड़ान की शुरुआत के साथ हैदराबाद-रायपुर सेक्टर में दो एयरबस और एटीआर की सेवाएं उपलब्ध होंगी. विमानन कंपनियों के लिए सीजन की शुरुआत के साथ हैदराबाद की नई उड़ान मिलने से प्रदेश के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा छह उड़ानों का संचालन दिल्ली के लिए […]

PM Modi US Visit LIVE: पीएम मोदी- सेमीकंडक्टर को लेकर भारत गंभीर; रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म हमारा मंत्र

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राउंड टेबल बैठक भी की। आज प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि जैसे रीढ़ की हड्डी के बिना शरीर किसी काम का नहीं है। वैसे ही चिप के बिना तकनीक किसी मतलब की नहीं होती। इसलिए हम इस क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। मैं मानता हूं कि दुनिया में यह काम काफी पहले सक ही शुरू हो चुका है। हम इस मामले […]

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक इन जिलों में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक रायपुर, दुर्ग और कांकेर संभाग में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज यानि 23 सितंबर से फिर बस्तर संभाग के कई जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडला, राजनांदगांव, गोपालपुर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। 23 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण बस्तर संभाग के जिलों में बारिश […]

Facebook, Instagram और WhatsApp को लेकर नए निर्देश जारी

दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगों ने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों, जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, और अन्य के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगों ने बच्चों और बाल अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में गूगल, यूट्यूब, मेटा (Facebook, Instagram, WhatsApp), एक्स, Snapchat, ShareChat, Reddit और बम्बल जैसे प्लेटफार्मों को कुछ आवश्यक निर्देश जारी किए गए। आयोग ने आगे कहा, “कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग, Deep Fake और शिकारियों की पहचान के लिए आवश्यक उपकरण, पीड़ितों की गोपनीयता की […]