साइंस कालेज में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण में कौशल्या साय ने लगाए कटहल,चीकू ,आंवला के पौधे
रायपुर।शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के विवेकानंद उद्यान में “एक पेड़ मां के नाम“ थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को शुरुआत किया गया। इस अभियान का मकसद हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पेंड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने हेतु प्रारम्भ किया गया है। महाविद्यालय के वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या विष्णु देव साय उपस्थित हुई तथा विवेकानंद उद्यान में मुख्य अतिथि द्वारा कटहल एवं चीकू, आंवला, नीम के पौधे रोपित किए तथा विशिष्ट अतिथि रमन सोमावार के द्वारा अमरूद एवं श्री सतीश सराफ जी के द्वारा नींम […]



