आज का राशिफल 24 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज […]

आज का पंचांग 24 सितंबर :आज अष्टमी तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 02, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 09, रबि-उल्लावल 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 54 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 56 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन […]

लोहारीडीह कांड : राज्य महिला आयोग ने जांच के बाद भेजी 5 बिंदुओं पर रिपोर्ट, IPS पल्लव पर गंभीर आरोप की अनुशंसा

रायपुर। कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुई आगजनी और हत्याकांड के मामले में गांव की 33 महिलाएं दुर्ग जेल में बंद हैं. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने रविवार को केंद्रीय जेल दुर्ग पहुुंचकर महिला बंदियों से मुलाकात की और पूछताछ कर बयान दर्ज किया. इसके बाद महिला आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग और राज्यपाल एवं मुख्य न्यायाधीश छग उच्च न्यायालय को भेजी है. इस रिपोर्ट में आईपीएस अभिषेक पल्लव के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज करने की अनुशंसा भी की गई है. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया, उनके साथ जांच दल भी गए थे, जिसे […]

नारायणपुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, एके 47 और गोला-बारूद बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला सहित तीन नक्सली को मार गिराए हैं. जवानों ने घटना स्थल से एके 47 और गोला-बारूद बरामद किया है. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. साथ ही एके 47 और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद भी किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है, नारायणपुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शाम 4 बजे से मुठभेड़ जारी है।  

तिरुपति लड्डू मामला : अब उज्जैन महाकाल में प्रसाद के लड्डूओ की भी होगी जांच

भोपाल।जिस तरह से तिरुमाला ट्रस्ट के तहत आने वाले तिरुपति मंदिर के लड्डूओ में बीफ फैट और मछली तेल मिलाए जाने के बाद अब भगवान महाकाल की प्रसादी की भी जांच एमपी की सरकार कराने जा रही है, उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने से हिंदू आहत हुआ है इसी को लेकर एमपी का खाद्य विभाग लड्डडुओं की जांच करेगा ।हालांकि ये जांच कब की जाएगी इसे लेकर कोई निर्देश अभी तक नहीं दिए गए हैं , लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही महाकाल के प्रसाद के लड्डू की जांच जल्द होगी और […]

Breaking : स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन,सिम्स के डीन सहारे और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट नायक को किया सस्पेंड

बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को सिम्स में उच्च अधिकारियों के साथ डॉक्टर की बैठक की। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स के डीन के के सहारे और मेडिकल सुपरिटेंडेंट एस के नायक को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि दोनों बड़े अधिकारियों ने वित्तीय अनियमितता और मेडिकल कॉलेज समेत अस्पताल संचालन में भारी लापरवाही किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं भर्ती […]

जयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, घेरा तोड़कर मिलने पहुंचा 10वीं का स्टूडेंट

जयपुर। राजधानी जयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया । दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन स्कूल के कैंपस में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि रक्षा मंत्री की सुरक्षा में चूक हो गई । तो चलिए बताते हैं कि किन कारणों से चूक हुई । 10 क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने तोड़ा राजनाथ सिंह का सुरक्षा घेरा बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन स्कूल के कैंपस में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सैनिक स्कूल का उद्घाटन […]

वर्तमान समय में एसिडिक भोजन ही बीमारियों की जड़ है – डॉ. अरुणा पलटा

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज पोषण माह के अवसर पर स्वस्थ आहार और स्वस्थ जीवन पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठीका आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध न्यूट्रिशन एवं डॉक्टर हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की पूर्व कुलपति डॉ अरुण पलटा शामिल हुई। वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी एवं वरिष्ठ शिक्षक ललित मोहन वर्मा सहित प्राध्यापक सम्मिलित हुए. इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ न्यूट्रिशन डॉक्टर अरुण पलटा ने कहा की आज के भागमभाग जीवन में स्वस्थ जीवन महत्वपूर्ण चुनौती है इसे किस तरह स्वीकार किया जाए एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। उनके द्वारा चुनौती पूर्ण विषय को जीने […]

एमपी के स्कूलों में शिक्षक सहित पूरे स्टाफ का देना होग्स पुलिस वेरिफिकेशन,शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल। एमपी में स्कूली बच्चों के साथ बढ़ती छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं के बाद सरकार ने आदेश निकाला है जिस पर बहस शुरू हो गई हैं, विपक्ष ने सरकार से पूछा है कि इतने सालों से क्या विभाग सो रहा था या फिर किरकिरी से बचने के लिए सरकार ने नया शिगुफा छोड़ा है। राजधानी भोपाल के रेडक्लिफ स्कूल में आईटी टीचर द्वारा साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जिला परियोजना समन्वयक ने आदेश जारी कर सभी प्राइवेट स्कूलों और मदरसों में पदस्थ शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ […]

इस्माइली सिविक इंडिया और इस्माइली कॉन्सिल के रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान

रायपुर। द शिया इमामी मुस्लिम समुदाय ग्लोबल इस्माइली सिविक दिवस एवम विश्व हार्ट दिवस के उपलक्ष्य में एक सफल ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ,छत्तीसगढ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी , जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा और शहर जिला कांग्रेस महामंत्री बाकर अब्बास ने शिरकत की। कैंप में शाम 4:00 बजे तक लगभग 40 se 50 लोगों ने रक्तदान किया। रायपुर कोलकाता के प्रेसिडेंट समीर लिरानी और उनकी टीम भी उपस्थित रहे। इस पहल से जरूरतमंदों की मदद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।