विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी पर नोडल अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी- श्री दयानंद
० प्रदेशभर के उच्च अधिकारियों की बैठक में कंपनी अध्यक्ष के तीखे तेवर रायपुर। ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के अध्यक्ष पी. दयानंद ने बिजली विभाग के मैदानी अमले को त्वरित गति से उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के साथ ही वितरण में कुशलता लाकर उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसमें किसी लापरवाही होने पर नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। श्री दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय सेवाभवन में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश में 64 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हर किसी […]



