10 वीं बोर्ड द्वितीय के परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

रायपुर। 10 वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा का परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी कर दिया है. द्वितीय अवसर के मुख्य परीक्षा में 45850 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमे से 43722 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे. उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 17.74 तो वहीं पास हुए छात्राओं का प्रतिशत 12.80 है. द्वितीय मुख्य बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 45,850 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए इनमें से 43,722 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 22,581 छात्र और 21,141 छात्राएं सम्मिलित हुई, जिनमें से 43,713 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं. घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 6,642 है. इस तरह कुल 15.19 प्रतिशत […]

बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत, 30 सितंबर तक बढ़ाई गई रिमांड

बलौदाबाजार। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को आज फिर राहत नहीं मिली. न्यायिक रिमांड कोर्ट ने फिर 30 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है. बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था. आज रिमांड खत्म होने पर फिर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने 30 सितंबर तक उनकी रिमांड बढ़ा दी है. बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था. जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई […]

ICC: आईसीसी ने लिया अहम फैसला, महिलाओं को अब पुरुषों के समान मिलेगी पुरस्कार राशि, जानें कितनी हुई वृद्धि

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को विश्व कप की ईनामी राशि को लेकर अहम फैसला लिया है। अगले महीने से यूएई में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होना है और इससे पहले ही क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने महिला खिलाड़ियों को खास तोहफा दिया है। आईसीसी ने मंगलवार को घोषणा की है कि विश्व कप में अब पुरुषों और महिलाओं को समान पुरस्कार राशि दी जाएगी। महिला टीमों की ईनामी राशि में हुई 134 प्रतिशत की वृद्धि आईसीसी के अनुसार महिला टी20 विश्व कप में विजेता बनने वाली टीम को अब 23 लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 19 करोड़ 60 लाख रुपये) मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया को पिछले […]

Arvind Kejriwal ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, आतिशी जल्द ले सकती हैं CM की शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की थी। केजरीवाल ने इस्तीफा देने से पहले आतिशी मार्लेना को अपना उत्तारधिकारी चुना है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल पद से इस्तीफा देने के लिए मंगलवार दोपहर को उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे। केजरीवाल अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी उनके साथ थीं, जिन्हें आज दिन में विधायक दल की बैठक में केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया। केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री […]

Supreme Court : बुलडोजर एक्शन पर SC की रोक, कहा- बिना इजाजत न करें तोड़फोड़

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है जिसमें पूरे देश में बुलडोजर के जरिए की जाने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। इस आदेश को जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने जारी किया। आदेश की मुख्य बातें रोक की स्थिति: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश भर में अगले आदेश तक बुलडोजर द्वारा की जा रही तोड़फोड़ पर रोक रहेगी। इसका मतलब है कि अब इस प्रकार की कार्रवाई अस्थायी रूप से बंद […]

छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनायें

० राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए निवेशकों को मिलेगी हर संभव मदद ० गुजरात में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट 2024 के ’’ग्रीन हाइड्रोजन सीईओ राऊंड टेबल’’ में निवेशकों को दी गई जानकारी ० छत्तीसगढ़ की अपरम्परागत ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश हेतु निवेशकों को किया गया आमंत्रित रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ऊर्जा विभाग के सचिव पी. दयानंद की गरिमामय उपस्थिति में गुजरात में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट-2024 के दौरान आयोजित ’’ग्रीन हाइड्रोजन सीईओ राऊंड टेबल’’ कॉन्फ्रेंस में निवेशकों को यह जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण के […]

पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण

० राज्य के 5 लाख 11 हजार परिवारों के आवास का सपना हुआ पूरा ० 23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को मिली खुशियों की चाबी ० आवासहीनों को पक्का मकान देने की मोदी की गारंटी हो रही पूरी ० पीएम आवास योजना में शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर।प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त 2044 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रान्सफर की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण की […]

राजधानी की गणेश झांकी के लिउए रायपुर पुलिस ने जारी किया रोड मैप, इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

रायपुर। राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को गणेश झांकी का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस भव्य कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आईं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ महादेव घाट, खारून नदी में किया जाएगा. लाखों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस आयोजन को देखने के लिए जुटेंगे. गणेश झांकी के लिए रायपुर पुलिस ने रोड मैप जारी किया है. झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का कारवां शाम से ही राठौर चौक पर एकत्रित होना शुरू हो जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट पहुंचेगा. समारोह के दौरान राठौर चौक, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार और कंकाली तालाब […]

प्रदेश के इस जिलें में नंदी पी रहे दूध और पानी, शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के आमाडुला गांव में भगवान भोलेनाथ के नंदी की प्रतिमा को पानी पिलाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. यह खबर इलाके में फैलते ही शिव मंदिर में नंदी महाराज को पानी और दूध पिलाने आसपास के लोग भी पहुंच रहे हैं. मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं ने बताया कि शिव मंदिर के नंदी महाराज पानी और दूध पी रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर में नंदी महाराज को पानी व दूध पिलाने वालों की होड़ सी मच गई है.  

स्वच्छता को बनाए सामाजिक आंदोलन, जन-जागरूकता से ही स्वच्छ होगा प्रदेश : विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ ० मुख्यमंत्री ने तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर की सफाई, दिलाई स्वच्छता की शपथ ० स्वच्छता दीदियों को पीपीई किट एवं समाज सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ० मुख्यमंत्री ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों तथा शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता देने वाले सामाजिक संस्थाओं […]