रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का किया गठन

रायपुर। रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है. समिति में पूर्व मंत्री एवं पूर्व कार्यकारी पीसीसी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री एवं पूर्व पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रदेश प्रतिनिधि रुचिर गर्ग, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा को शामिल किया गया है.

सीएम साय की अध्यक्षता में 20 सितंबर को होगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर लिए जाएंगे निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 20 सितंबर सुबह 11:30 बजे से नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभाग सचिवों से कैबिनेट में मंजूरी योग्य प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह बैठक करीब एक माह बाद हो रही है, जिसमें राज्योत्सव आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति, और नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुनर्वास नीति समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। बता दें कि इस बार भाजपा सरकार के सत्ता में वापसी के बाद पहला राज्योत्सव है, इस बार 1 नवंबर दीपावली के दूसरे दिन पड़ रहा […]

दिल्ली के करोल बाग में इमारत गिरने से मची चीख पुकार, 12 लोगों को बचाया गया… बचाव अभियान जारी

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में दो मंजिला इमारत गिर गई। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के कर्मियों सहित बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि कुल 12 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने बताया, “सुबह करीब 9 बजे बापा नगर इलाके से प्रसाद नगर थाने में एक इमारत गिरने की सूचना मिली। करीब 25 वर्ग गज क्षेत्रफल की एक पुरानी इमारत ढह गई […]

दुर्ग में चांदी के जेवर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान ,चार मंजिला बिल्डिंग में फंसे 3 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। जिले में चांदी के आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री में बीती देर रात आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के चार मंजिला घर में काम कर रहे तीन लोग अंदर ही फंस गए. घटना की सूचना मिलने पर दुर्ग कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से की है.   दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गवली पारा स्थित सोने चांदी की फैकट्री में लगी भीषण आग […]

गणेश विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, 15 वर्षीय लड़की को आई चोट, गांव में तनाव का माहौल

बलरामपुर। जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसमें में एक 15 वर्षीय लड़की को गंभीर चोट आई है. घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने हालात को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, आरा गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं पत्थरबाजी के दौरान शीला यादव नामक युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. घटना के […]

UltraTech Cement Plant के मजदूरों के विश्राम गृह के पास मजदूर की लटकी मिली लाश, प्लांट में मचा हड़कंप

बलौदाबाजार। जिले से हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट (UltraTech Cement Plant) के मजदूरों के विश्राम गृह के पास एक मजदूर की लटकी हुई लाश मिली है. इस घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया. वहीं सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मजदूर की लाश को रस्सी काटकर हटा दिया गया था.घटना के बाद से मजदूरों में आक्रोश फैल गया है और मजदूर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना की सूचना पर सुहेला पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार्रवाई में जुट गई है. नाम न छापने की शर्त पर मजदूरों ने मीडिया को बताया कि जब भी कंपनी में कोई घटना होती […]

LIVE : जम्मू-कश्मीर में में विधानसभा चुनाव शुरू, पहला Voting % आया सामने

  जम्मू कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में 10 सालों के बाद आज विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। सुबह 9 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 11.11% वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान मतदाताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है। इन चुनावों में फैसला होगा कि आखिर जम्मू-कश्मीर की बागडोर किसके हाथों में जाएगी। फिलहाल लोगों ने अपना राजा चुनने के लिए वोट डालने शुरू कर दिए हैं। मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदाताओं से अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने की अपील की और उन्हें मत देने के प्रोत्साहित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी […]

इमरजेंसी फिल्म विवाद: चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हो कंगना रनौत, याचिका में सिखों की छवि को खराब करने का आरोप

मुंबई। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंगना रनौत को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।   यह आदेश कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर की गई याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए जारी किया है। कंगना को 5 दिसंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। यह याचिका जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने दायर की है। याचिका में कंगना रनौत, स्क्रीनप्ले राइटर रितेश शाह, और जी स्टूडियो को डिफेंडर बनाया गया है। एडवोकेट बस्सी ने […]

Lebanon Pager Blast: एक घंटे तक लेबनान में फटते रहे पेजर, 11 लोगों की मौत, 4000 से ज्यादा घायल

  लेबनान। मंगलवार को लेबनान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक बड़े पैमाने पर पेजरों में धमाके होने लगे। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 4000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट इतने अचानक और तेज थे कि घरों, सड़कों और बाजारों में लोगों की जेबों और हाथों में पेजर फटने लगे। यह घटना करीब एक घंटे तक चली और लेबनान के साथ सीमावर्ती सीरिया में भी इसका असर देखा गया। क्या है पूरा मामला? लेबनान सरकार का दावा है कि इन सिलसिलेवार पेजर धमाकों के पीछे इजरायल का हाथ है। उनका कहना है कि […]

हमारे समृद्ध अतीत और कला-संगीत की अद्भुत परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है चक्रधर समारोह – राज्यपाल रमेन डेका

0 चक्रधर समारोह में शामिल हुए राज्यपाल,एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधा लगाने की अपील रायपुर।रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मंच न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, बल्कि हमारे समृद्ध अतीत और कला-संगीत की अद्भुत परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ और असम की संस्कृति में समानता है। ब्रिटिश काल में छत्तीसगढ़ से अनेक लोग असम आए और वहाँ रच-बस गए। राज्यपाल होने के नाते मेरी प्राथमिकता है कि यहाँ की संस्कृति को बढ़ावा […]