Sukanya Samriddhi Yojana: वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, बंद कर सकती है सुकन्या समृद्धि अकाउंट, जानिए नए नियम

दिल्ली। भारत सरकार ने लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। अब, वित्त मंत्रालय ने इस योजना से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिन्हें सभी डाकघरों को तुरंत लागू करने के लिए कहा गया है। दादा-दादी द्वारा खोले गए खाते होंगे माता-पिता को हस्तांतरित वित्त मंत्रालय के अनुसार, नए नियम सभी छोटे बचत खातों पर लागू होंगे, जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना भी शामिल है। नए दिशानिर्देशों के तहत, अगर दादा-दादी ने अपनी पोती के नाम पर खाता खोला है, तो अब इसे माता-पिता या कानूनी अभिभावक को हस्तांतरित करना […]

कोरबा में खूनी वारदात: पति ने अपनी पत्नी की तीर से गला रेतकर की हत्या, फिर खुद फंदे से लटक गया

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले खूनी वारदात का खौफनाक मामला सामने आया है. पति ने अपनी पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी खुद फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. वहीं जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. यह पूरा मामला श्यांग थाना अंतर्गत ठेंगरीमार गांव का है. जानकारी के अनुसार, गांव में एक घर में जगन्नाथ मंझवार (37 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता था. जगन्नाथ मंझवार रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार […]

Big Breaking: दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री होंगी आतिशी, AAP विधायकों ने केजरीवाल के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकारा

दिल्ली। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। वहीं आतिशी के नाम का एलान होते ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक कठपुतली/अस्थायी व्यक्ति को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह पार्टी में उनसे कमजोर किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। आप में अंदरूनी सत्ता संघर्ष चल रहा […]

भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

० कहा- दिव्यांग बच्चों का प्यार और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही मेरा उपहार है गरियाबंद। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों और वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के बीच मनाया। दिव्यांग बच्चों के बीच केक कांटा, वहीं बुजुर्गो को फल वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए। साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों और स्थानों के आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर केक कांटा। उनके मित्रो और शुभ चिंतकों द्वारा नगर तिरंगा चौक, शिक्षकनगर, डाक बंगाल, रावण भाटा, गांधी मैदान वॉलीबाल खेल मैदान, सिविल लाइन, कुम्हार पारा, सुभाष चौक में केक कटवाया गया। सबसे पहले […]

मैनपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने शान से निकाला जुलुस – ए – मोहम्मदी

० जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर देश में अमन शांति के लिए मांगी गई दुआ, जगह -जगह जुलुस का जोरदार स्वागत ० रजा मस्जिद मे परचम कुशाई कर, आमलंगर का आयोजन, मुस्लिम समाज मे भारी उत्साह गरियाबंद। इस्लामी महिना रबिउल अव्वल की 12 तारिख को पैग़म्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन के अवसर ईद मिलादुन्नबी का पर्व तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे मुस्लिम समाज द्वारा आज सोमवार को बड़े ही धूमधाम व शानो शौकत के साथ मनाया गया, रजा मस्जिद मे परचम कुशाई कर प्रदेश व देश मे अमन शांति खुशहाली की दुआ मांगी गई, सुबह 8 बजे मुस्लिम समाज के लोग रजा मस्जिद मैनपुर मे एकत्र हुए जहां मौलाना […]

12 बजे होगा दिल्ली के नए सीएम का एलान, शाम तक केजरीवाल देंगे इस्तीफा; पढ़ें अपडेट

दिल्ली। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल हैं। मीडिया से बात करते हुए दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये कोई बात नहीं है कि कौन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। क्योंकि वोट तो अरविंद केजरीवाल को दिया गया था। जनता ने केजरीवाल को चुना। उन्होंने आगे कहा कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। हम लोगों में से कोई एक चुनाव तक कुर्सी पर बैठेगा। कुर्सी पर भरत की तरह शासन किया जाएगा […]

Firozabad की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: फिल्मी सीन की तरह उड़े घरों के खिड़कियां-दरवाजे, 15 KM तक गूंजी आवाज

  फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि दीपावली को लेकर पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में खिड़की-दरवाजे टूट गए और दीवारों में दरारें तक पड़ गईं। इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए है। मलबे के नीचे दबे अन्य घायलों को जेसीबी मशीन ने निकालना शुरू कर दिया है। हादसे में एक दर्जन मकान धराशाई घटना में करीब एक दर्जन मकान धराशाई हो चुके हैं और करीब […]

अब UPI से ही सीधे ATM में जमा करे कैश, Debit Card की भी जरूरत नहीं

दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई-आईसीडी (UPI-ICD) की शुरुआत की है, जिससे अब आप बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम के जरिए अपने बैंक खाते में कैश जमा कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक जैसे कई बैंकों ने इस सुविधा को लागू कर दिया है। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा कुछ ही एटीएम में उपलब्ध है, लेकिन इसे धीरे-धीरे पूरे देश में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही, यूपीआई से पेमेंट की लिमिट भी बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। यूपीआई से कैश जमा करने की प्रक्रिया: ATM चुनें: सबसे पहले, ऐसा ATM ढूंढें जो UPI-ICD […]

डीजे के शोर पर सख्त हुआ प्रशासन, गणेश समितियों की DJ बजाने की मांग खारिज,छत्तीसगढ़ में इस बार गणेश झांकी नहीं !

रायपुर। गणेश विसर्जन की झांकी में बजने वाले डीजे के शोर पर प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। हाईकोर्ट के फैसले को आधार बनाकर प्रशासन ने झांकी में शोर शराबे पर रोक के लिए कड़े फैसले लिये हैं। गणेश समितियों की ओर से मांगी गई डीजे की अनुमति को प्रशासन ने खारिज करते हुए दो टूक कह दिया है कि नियमों का उल्लंघन हुआ तो सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन के रवैये के बीच अब गणेश समितियों ने बगैर डीजे गणेश विसर्जन की तैयारी की है। रायपुर की गणेश समितियों का कहना है कि झांकी में डीजे की अनुमति प्रशासन नहीं दे रहा है। रायपुर शहर में गणेश उत्सव झांकी की […]

कवर्धा हत्याकांड और जादू-टोने के शक में 5 लोगों की हत्या मामले में कांग्रेस ने किया जांच समिति का गठन, इन्हें बनाया मेंबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंटा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की निर्मम हत्या और कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हत्याकांड मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने दो अलग-अलग 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति के सदस्यों को इन घटनाओं की तह तक जाने और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदार सौंपी गई है. जांच समिति का गठन पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया है. जादू-टोने के शक में हुए हत्या में जांच समिति का किया गठन कोंटा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की निर्मम हत्या के मामले कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच […]