आज का इतिहास 12 सितंबर : जब 14 हजार पठानों पर भारी पड़े थे 21 सिख, जानिए आज का इतिहास

देश दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है. ये तारीख सारागढ़ी युद्ध में सिख सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की गवाह है. 1897 में हुए सारागढ़ी के युद्ध की आज 126वीं वर्षगांठ है. यूं तो सिख सैनिकों को उनके अदम्य साहस और निडरता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन 126 साल पहले, 10 हजार अफगान हमलावरों को सिख सैनिकों के साहसी और निडर रूप की जबर्दस्त झलक देखने को मिली. सारागढ़ी की लड़ाई वर्ष 1897 में समाना रिज पर लड़ी गई थी, जो अब पाकिस्तान में है. सारागढ़ी एक सुरक्षा चौकी थी, जिसे यह सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया […]

Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना मुहूर्त, दुर्गा अष्टमी, महानवमी का दिन

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ पितृ पक्ष के समापन के बाद यानी आश्विन आमवस्या के बाद ही होता है. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है. यह नवरात्रि शरद ऋतु में आती है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं. एक नवरात्रि चैत्र माह में आती है, उसे चैत्र नवरात्रि के नाम से जानते हैं. इन दो नवरा​त्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं. शारदीय नवरात्रि के समय में कोलकाता में प्रसिद्ध दुर्गा पूजा का आयोजन होता है. शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा करते हैं. दुर्गा अष्टमी […]

आज का राशिफल 12 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में आज गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा फेरबदल इस समय व्यापार-व्यवसाय में न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव देखने को मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आपको अपमानित होना पड़ सकता है। आज यदि बाहर लंबी यात्रा पर जाएं, तो यात्रा में वाहन का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम […]

आज का पंचांग 12 सितंबर : गुरुवार पर हो रहा है कई योग का निर्माण, पढ़ें पंचांग

वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 सितंबर का दिन अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन गुरुवार पड़ रहा है। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर कई योग का निर्माण हो रहा है। आज का पंचांग (Panchang 12 September 2024) भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात को 11 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। पंचांग सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 29 मिनट पर चन्द्रोदय- सुबह 02 बजकर 18 मिनट पर चंद्रास्त- रात […]

रायपुर पश्चिम में पटरी पर लौटा सुशासन, मूणत की अगुवाई में विकास कार्यों को मिली गति

० विधायक राजेश मूणत ने 2 वार्डो में 2 करोड़ 10 लाख के निर्माण कार्यों को दी स्वीकृति ० मूणत ने पूर्व में भी किए हैं करोड़ो के निर्माण कार्य स्वीकृत रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनभावना के अनुरूप लगातार निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल रही हैं।मूणत ने बुधवार रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वीर सावरकर वार्ड एवं नेताजी कन्हैयालाल बजरी वार्ड में 1 करोड़ 10 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। मूणत ने बताया कि वह जनभावना के अनुरूप, मांग के आधार पर आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीर […]

चक्रधर समारोह में 12 वर्षीय सौम्या देंगी अपनी कत्थक प्रस्तुति

  रायपुर।चक्रधर समारोह महाराजा चक्रधर सिंह के सांगीतिक व्यक्तित्व का स्पंदित रूपांकन हैं ।गायन वादन और नृत्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ कलाकारों सहित नयी पीढ़ी के प्रतिभाशाली कला साधक इस भव्य समारोह में अपनी प्रस्तुति एवं कला का प्रदर्शन करते हैं । इस समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष रायगढ़ जिले में विभिन्न कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है ।इसी कड़ी में कक्षा 8वी की युवा कत्थक नृत्यांगना सौम्या नामदेव अपने गुरु प्रीती रूद्र वैष्णव जी के मार्गदर्शन में कला का प्रदर्शन करेंगी। जहा इस समारोह में देश के सभी प्रांतों से विख्यात कलाकार इस मंच में अपनी प्रस्तुतिया दे […]

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में सुशासन के 9 माह – विष्णु के सुशासन से सँवर रहा है छत्तीसगढ़

छगन लोन्हारे, उप संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वंनाचलों में विकास की रोशनी पहुंचाने, प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की है। बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नए कैम्पों का विस्तार किया जा रहा है। ’नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है। इस शब्द का आशय ’आपका अच्छा गांव’। विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए आरंभ की गई। ’पीएम जनमन योजना’ की तरह इस योजना से कैम्पों के निकट पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में 17 विभागों की 53 हितग्राही मूलक योजनाएं एवं 28 […]

बलरामपुर में दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे तीन बदमाश, कट्टे की नोक पर गहने लूटकर भागे

  बलरामपुर। छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने नगरपालिका चौक पर स्थित राजेश ज्वेलरी में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर एक करोड़ के जेवरात लूट लिए। घटना दोपहर 12.30 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि दो बाइक से चार युवक राजेश ज्वेलर्स के पास पहुंचे। एक युवक बाहर रुक गया और बाकी तीन बदमाश भीतर घुसे। दुकान में उस वक्त दो ग्राहकों के साथ दुकान संचालक राजेश सोनी वहां मौजूद थे। लुटेरों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया और धमकाते हुए सभी को चुप रहने का आदेश […]

राजधानी में बड़ी साइबर फ्रॉड : शेयर मार्केट में प्रॉफिट देने का झांसा देकर CA से 1 करोड़ 39 लाख की ठगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित सीए नवीन कुमार ने तेलीबांधा थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। नवीन कुमार ने शिकायत में बताया कि उन्हें फेसबुक के माध्यम से दो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप्स में जोड़ा गया। एक ग्रुप में 115 लोग शामिल थे, जबकि दूसरे ग्रुप में 45 लोग शामिल थे। इन ग्रुप के सदस्य अक्सर अपने रिव्यू और मुनाफे की रिपोर्ट साझा करते थे। इन रिव्यू को देखकर नवीन कुमार ने भरोसा कर पैसा जमा […]

सीएम हाउस में 12 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।