बारिश से बिगड़े हालात,गांव से लेकर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने कीचड़ से लथपथ हुई सड़क
गरियाबंद। मैनपुर ब्लॉक के धोबन माल पंचायत के आश्रित ग्राम डोंगरी भांठा की है। 600 की आबादी वाले इस गांव में एक भी पक्की सड़क नही है।गांव से लेकर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने कीचड़ से लथपथ सड़क हो कर जाना पड़ता है,इसी बीच आधे किमी की दूरी पर प्राथमिक स्कूल भी है जहा पढ़ने के लिए आने वाले बच्चो को बारिश भर कीचड़ से लथपथ होकर आना पड़ता है।ग्रामीण गोवर्धन मरकाम ने बताया की सड़क के लिए सांसद से लेकर विधायक तक शासन से लेकर प्रशासन तक मांग किए पर किसी ने ध्यान नही दिया। मितानिन खिरमती बाई ने बताया कि बारिश के दिनो मे सुरक्षित प्रसव कराना किसी चुनौती […]



