महासमुंद में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में 1500 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का हाथ
० दो जिला पंचायत सदस्य, 80 सरपंच, 100 से अधिक पंच भाजपा में शामिल गरियाबंद।महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को चुनाव के पहले ही बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे सहित गरियाबंद जिले के 1500 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष सिंह देव ने भाजपा का गमछा पहनकर प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और उन्हें आगामी चुनाव में एकजुट होकर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद चुन्नीलाल साहू, […]



