दुर्ग : पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
दुर्ग। जिले के ग्राम सेलूद में पत्रकार किशन हिरवानी पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि किशन की फोटो स्टूडियो की दुकान है. 4 सितंबर को वह अपने स्टूडियों में बैठा था, वहीं दो व्यक्ति फोटो खिंचाने के नाम पर आया और पत्रकार किशन हिरवानी पर हमला कर दिया. पीड़ित ने उतई थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं सेलूद के ही वर्षा रेस्टोरेंट के संचालक देवानंद उर्फ देवा साहू की पुलिस तलाश कर रही है, जिसके कहने पर आरोपियों ने पत्रकार पर हमला किया था. रिपोर्ट […]



