विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गणेश चतुर्थी की दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश वासियां को ’’गणेश चतुर्थी’’ के अवसर पर अपनी बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की हैं । अपने शुभकामना संदेश में डॉ. रमन ने कहा कि-’’गणेश चतुर्थी’’ हमारी आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है । लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने जिस उद्देश्य से विनायक जी की स्थापना का सूत्रपात महाराष्ट्र में आरंभ किया था, आज पूरा देश उसे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाता है । गणेश चतुर्थी राष्ट्रीय-एकता और सांस्कृतिक-संकल्प को स्मरण करने का पुण्य दिवस है । विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने इस अवसर पर गजानन महाराज से समस्त छत्तीसगढ़ वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की […]

महिलाओं के साथ अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस 10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का करेगी घेराव

रायपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है। भाजपा के 9 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं। सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते है इसलिये अपराधियों का हौसला बुलंद […]

CG News: सूंड से उठाकर हाथी ने बुजुर्ग को पटका, मौके पर ही मौत, अब तक दंतैल तीन लोगों की ले चुका है जान

  कोरबा। माह भर के भीतर कालरी क्षेत्र के तीन लोगों की जान ले चुके उत्पाती हाथी ने फिर एक बुजुर्ग को मौत घाट उतार दिया है। यह घटना कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज के ग्राम फारापखना में बुधवार की देर रात की है। वर्तमान में हाथी इरफ के निकट जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी के बढ़ते उत्पात से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वनमंडल कटघोरा के पाली रेंज से निकालने के बाद हाथी बुधवार को वन परिक्षेत्र चैतमा में परिसर हाथीबाड़ी के ग्राम सोनाइपुर पहुंच गया। क्षेत्रीय वन अमले ने ग्राम सोनाईपुर, पोटापानी, घुईचुवा. फारापखना एवं अन्य आस पास के सभी ग्रामो में मुनादी कराते […]

Bahraich: बहराइच में भेड़िये का आतंक जारी, बुजुर्ग व उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर किया घायल

बहराइच। बहराइच में भेड़िये का आतंक जारी है। शुक्रवार को भेड़िये ने एक बुजुर्ग और उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर घायल कर दिया। जिले के कोतवाली दोहात के ग्राम पंचायत यादवपुर के मजरा लोधनपुरवा में भेड़िये ने कृपाराम (60) व उनके पोते सत्यम (03) पर हमला कर भेड़िये ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बृहस्पतिवार की रात को भी इसी गांव में एक बच्चा घायल हुआ था। बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलावा मौजा यादवपुर निवासी कलाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र संगम लाल बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन […]

Haryana Polls: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री, थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरूआत मेरे लिए गर्व की बात है। वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा […]

कवर्धा में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या और बेटी की धारदार हथियार से कर दी हत्या, फिर खुद खा लिया जहर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और वहीं अपनी 20 वर्षीय बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद भी जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन समय रहते गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है. यह खौफनाक घटना कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, रेंहुटा गांव निवासी रामफल […]

बंदूक की नोक पर लुटेरों ने सराफा व्यापारी को लूटा, सोने-चांदी के गहने और नगदी लेकर हुए फरार

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिमतरा चौकी क्षेत्र के लिमतरा-भाटापारा रोड में ग्राम देवरीडीह तिराहा के पास एक सराफा व्यापारी के साथ लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. बंदूक की नोक पर लुटेरों ने सराफा व्यापारी के पास रखे सोने-चांदी के गहने और नगदी लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस, लिमतरा पुलिस व भाटापारा पुलिस की संयुक्त टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू आदर्श कालोनी, भाटापारा निवासी नुतेश पिता खेमलाल सोनी (39 साल) नांदघाट में आयुष ज्वेलर्स नाम से सराफा दुकान चलाया है. शाम को दुकान बंद करके वह अपनी स्कूटी CG22 S9940 से वापस […]

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 14 नए मरीजों की हुई पुष्टि, अब तक 17 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Swine Flu in CG) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश भर में फिर से 14 नए स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें रायपुर से 10, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद और सारंगढ़ से एक-एक मरीज शामिल हैं. प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 316 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. फिलहाल, 112 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं 13 मरीज घर से ही होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं. प्रदेश हॉट स्पॉट बिलासपुर जिला बना हुआ है. बिलासपुर स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के अब तक 108 […]

मुंबई के टाइम्स टावर में लगी आग, 3 मजदूर की मौत, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

  मुंबई। मुंबई के लोअर परेल स्थित टाइम्स टॉवर की सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब साढ़े छह बजे कमला मिल परिसर में लगी। जिनमें से 3 मजदूर की मौत हो गई, वहीं, तीन मजदूरों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे का कारण SRA निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरना बताया जा रहा है। दिंडोशी पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) और 125(अ ) 125 (ब ) के तहत मामला दर्ज किया है। फायर ब्रिगेड ने इस आग को लेवल-2 (बड़ी आग) के रूप में वर्गीकृत […]

रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर : कंधों पर बच्चों के शव, कीचड़ भरी सड़क पर 15 किलोमीटर पैदल चलते मां-बाप

गढ़चिरौली। भारत के विकास की राह में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सामने आई है। एक वीडियो में एक दंपति अपने दो बच्चों के शवों को कंधे पर उठाकर कीचड़ भरी सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं। 15 किलोमीटर का यह पैदल सफर उनके चेहरों पर झलक रहे दर्द और महाशोक को साफ दिखाता है। यह घटना तब हुई जब अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ा। गढ़चिरौली के इस मार्मिक वीडियो में साढ़े तीन और छह साल के दो मासूमों के शवों को उठाए रोते-बिलखते मां-बाप का पैदल चलना दिल दहला देता है। इन बच्चों […]