विस के मानसून सत्र का चौथा दिन आज: ध्यानाकर्षण में गूंजेगा CGMSC में दवाओं की खरीदी में गड़बड़ी का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. इस बीच आज सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विनिर्माण निगम (CGMSC) में दवाओं की खरीदी में गड़बड़ी, भुइंया प्रोग्राम के क्रियान्वयन में त्रुटि और बांगो प्रोजेक्ट में नहर निर्माण न होने का मामला भी ध्यानाकर्षण में गूंजेगा.   सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों के सवाल का जवाब देंगे. वहीं विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदन को पटल पर रखा जाएगा. वहीं ध्यानाकर्षण में जमकर हंगामा होने के आसार हैं. भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक सदन में CGMSC में दवा खरीदी में गड़बड़ी का […]

आज का इतिहास 25 जुलाई : आज ही के दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का हुआ था जन्म

दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन के लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुए। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और […]

Nag Panchami 2024 : नाग को दूध और लावा क्यों चढ़ता है, जानें नागपंचमी पूजा का रहस्य

आज श्रावण मास के कृष्‍ण पक्ष की नागपंचमी मनाई जा रही है। राजस्थान, ओडिशा, बिहार और बंगाल में यह नागपंचमी का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन जगह-जगह नागों को दूध लावा चढ़ाया जाता है। आज के दिन सपेरे जगह-जगह नागों को टोकरी में लेकर घूमते हैं और घर-घर जाते हैं। लोग उन्‍हें श्रद्धा से दूध पिलाते हैं और लावा चढ़ाते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं इतने खतरनाक जीव को नागपंचमी के दिन दूध क्‍यों पिलाया जाता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा और कई मान्‍यताएं हैं। आइए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं। नाग को दूध पिलाने के पीछे है यह वजह पुराणों […]

आज का राशिफल 25 जुलाई : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)   आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, कोई पुराना और बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, […]

आज का पंचांग 25 जुलाई : सावन के पहले गुरुवार पर ‘शिववास’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

सावन का महीना भगवान शिव को विशेष प्रिय है। इस महीनें में हर दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। इस अवसर पर शिवभक्त श्रद्धा भाव से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। सावन के पहले गुरुवार पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। आज का पंचांग (Panchang 25 July 2024) अभिजीत और शोभन योग सावन के पहले गुरुवार पर शोभन योग सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 […]

CG Transfer : वित्त विभाग के अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिये किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न विभागों में पदस्थ राज्य वित्त सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापनाओं पर भेजा गया है- डॉ. अखिलेश कुमार सिंह – वित्त नियंत्रक, संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से अस्थायी रूप से अपर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है। आनंद मिश्रा – संयुक्त संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नवा रायपुर से उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में स्थानांतरित हुए हैं। राजशेखर शर्मा – वित्त अधिकारी, माध्यमिक […]

दंतेवाड़ा : एक कुख्यात इनामी माओवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा/कांकेर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. दंतेवाड़ा जिले में जवानों ने एक कुख्यात इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है. तो इधर कांकेर जिले में तीन इनामी महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है. तीनों नक्सलियों ने बीएसएफ की 94वीं बटालियन और पखांजूर पुलिस के सामने सरेंडर किया है. पुलिस ने तीनों पर कुल 7 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था.   कुख्यात इनामी माओवादी गिरफ्तार एक लाख कुख्यात इनामी माओवादी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है. दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र से कुख्यात माओवादी आयता मरकाम को डीआरजी और बस्तर फाइटर ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार माओवादी के खिलाफ थाना […]

विधानसभा घेराव के प्रदर्शन के दौरान महापौर ऐजाज ढेबर की बिगड़ी तबियत, पीसीसी चीफ बैज हालचाल जानने पहुंचे अस्पताल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेसियों ने विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पांच स्तर की बैरिकेडिंग की थी. हालांकि, कार्यकर्ता पहली बैरिकेडिंग ही तोड़ सके. इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. प्रदर्शन के दौरान रायपुर मेयर एजाज ढेबर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गए. जिसके बाद उन्हें पंडरी के जिला अस्पताल ले जाय गया जहां उनका उपचार जारी है. इस बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना.    

कांग्रेसी निकलें विधानसभा घेरने, बलौदाबजार समेत कई मुद्दों पर कर रहे प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने निकल गए है। कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। -जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का ये सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- पत्रकार ने मुझसे पूछा कि अभी तो भाजपा सरकार को सिर्फ 6 माह हुआ हैं, फिर विधानसभा घेराव की जरूरत क्यों पड़ी। मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए जीती है, मरती है। जब प्रदेश की सरकार नींद में […]

Nepal: काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हुआ विमान, प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे। इनमें 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।   उड़ान भरने के दौरान हुआ हादसा मीडिया रिपोर्ट्स […]