Naxal Breaking: बीजापुर में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद और चार घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा एक बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया गया है। इस आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) में सुरक्षा बल के दो जवान बलिदान हो गए हैं, जबकि चार जवान घायल हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है। नक्सलियों ने यह आईईडी ब्लास्ट बीजापुर जिले के मंडमिरका के जंगलों में किया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन से लौटते समय नक्सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल का अभियान लगातार जारी है। इस […]



