इस दिन से शुरू होगा सावन का पवित्र महीना, यहां देखें प्रमुख व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
सनातन धर्म में साल के 12 महीने बेहद अहम होते हैं. हर महीने कोई ना कोई पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं. हिंदू पंचांग के मुताबिक 22 जुलाई से सावन का माह शुरू होने वाला है और शिव भक्त इस महीने का इंतजार बेसब्री से करते हैं. सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक इस महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार भी मनाए जाते हैं. सावन का महीना इस वर्ष 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगा. पंचांग के अनुसार इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मनाए जाएंगे जिसमें सावन का सोमवार, हरियाली तीज, नाग पंचमी प्रदोष व्रत रक्षाबंधन जैसे […]



