आज का पंचांग 17 जुलाई : देवशयनी एकादशी पर शुक्ल योग समेत बन रहे हैं ये 5 संयोग, पढ़ें दैनिक पंचांग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 जुलाई यानी आज देवशयनी एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जा रही है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास भी रखा जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो देवशयनी एकादशी पर कई मंगलकारी शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। आज का पंचांग (Panchang 17 July 2024) शुभ मुहूर्त आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 09 बजकर 02 मिनट तक है। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू […]



