शर्मनाक : स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप, झारखंड आए थे दंपति,पति की पिटाई भी की
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। बताया जा रहा है कि यहां स्पेन की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। महिला के साथ उसका पति भी था। विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर वह भारत आए हुए थे। अन्य राज्यों में घूमने के बाद ये दोनों झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर भागलपुर की ओर जा रहे […]



