मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से की मुलाकात

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

वाहन सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर जोर कराया जाएगा कड़ाई से पालन – केदार कश्यप

० सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप ० केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मंत्री श्री कश्यप विभागीय कार्यों और उपलब्धियों की दी जानकारी रायपुर।परिवहन मंत्री केदार कश्यप आज नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्य के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा। श्री गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें सुरक्षा उपायों के पालन न करने के कारण होती हैं। उन्होंने सभी राज्यों को निर्देशित किया कि वाहन चालकों एवं सहयात्रियों द्वारा सीट […]

रायपुर रेल मंडल के रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार स्वस्थ वेटिंग लाउंज की सुविधा

० रायपुर स्टेशन पर स्वस्थ वेटिंग लाउंज का शुभारंभ चंद्रकांत बलावंत एवं ओजस्वी एवं आरुषि यात्रियों ने किया ० रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर स्वस्थ वेटिंग लाउंज की सुविधा रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रायपुर स्टेशन पर पहली बार स्वस्थ वेटिंग लाउंज की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है भारतीय रेलवे में नई, अभिनव गैर-किराया राजस्व विचार योजना NINFRIS (New, Innovative Non-Fare Revenue Ideas Scheme) के तहत इसकी प्लानिंग की गई है। आज इस सुविधा का शुभारंभ रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और रायपुर से उज्जैन जा रही दो लड़कियां ओजस्वी एवं आरुषि यात्रियों ने किया। स्वस्थ वेटिंग लाउंज […]

एसईसीएल और श्री सत्य साईं ट्रस्ट की साझेदारी से नवा रायपुर में बनेगा हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर

  ० ₹35.04 करोड़ की लागत से स्थापित होगा अत्याधुनिक प्रशिक्षण संस्थान, कोयला क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोल बेल्ट में स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगारपरक कौशल विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दिनांक 07 जनवरी 2026 को हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में ₹35.04 करोड़ की लागत से एक आधुनिक हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह परियोजना एसईसीएल की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत संचालित होगी। यह संस्थान सामाजिक-आर्थिक […]

आवास और बुनियादी ढांचा विकास के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास और आवास निर्माण को गति देने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ शासन ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (आवास और शहरी विकास निगम हुडको) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी राज्य के विकास लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण सुरक्षित करना है। इस अवसर पर वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, विशेष सचिव चन्दन कुमार, विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, उप सचिव ऋषभ कुमार पाराशर व अवर सचिव चंद्र प्रकाश पाण्डेय तथा हुडको से निदेशक वित्त दलजीत सिंह खत्री व […]

झारखंड शराब घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, गोवा से गिरफ्तार हुआ प्रमुख आरोपी नवीन केडिया

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े शराब कारोबारी और रायपुर-दुर्ग संभाग में चर्चित केडिया डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया को झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया है। शराब स्कैम में कोर्ट में पेश करने के लिए केडिया को रांची लाया जा रहा है। नवीन केडिया के खिलाफ झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच चल रही थी और वह लंबे समय से फरार था। एसीबी ने नवीन केडिया के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद अब एसीबी उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा से रांची लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। रांची लाने के बाद आरोपी को […]

नववर्ष में अम्बेडकर अस्पताल का नव कीर्तिमान,वाल्व प्रत्यारोपण के दौरान बंद हुईं हृदय की नसें, स्टेंट से “चिमनी” बनाकर बचाई मरीज की जान

० कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने अल्ट्राथिन (अत्यंत पतले) डिलीवरी सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए स्टेंट लगाकर बनाई “चिमनी” संरचना ० पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक केयर पर लोगों का बढ़ता भरोसा रायपुर। नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) ने नववर्ष 2026 की शुरुआत एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ की है। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025 में कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा 2600 से अधिक जटिल हृदय प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक की गईं। वर्ष 2009 में मात्र 41 मामलों से शुरू हुआ यह विभाग आज […]

लाखे स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ समापन

  रायपुर। शिक्षा प्रचारक समिति, रायपुर द्वारा संचालित श्री वामनराव लाखे उच्च माध्यमिक शाला एवं एस.पी. इंग्लिश मीडियम स्कूल, हीरापुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का विद्यालय प्रांगण में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मीनल चौबे जी, महापौर, नगर निगम रायपुर (छ.ग.) रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय डॉ. वर्णिका शर्मा जी, अध्यक्ष, महिला बाल विकास आयोग द्वारा की गई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सांस्कृतिक गतिविधियों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि माननीय श्री अजय तिवारी जी, […]

आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय ० श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की। उन्होंने आश्रम को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए आश्रम परिसर में समरसता भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन, दक्षता और नागरिक केंद्रित प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध

० पारदर्शिता और कार्यकुशलता को मिला नया आयाम : उत्कृष्ट अधिकारियों को प्रशंसा पत्र ० ई-ऑफिस में श्रेष्ठ प्रदर्शन: मुख्य सचिव विकास शील ने अधिकारियों को किया सम्मानित रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन, दक्षता और नागरिक केंद्रित प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवंबर 2025 माह के लिए मंत्रालय महनदी भवन के अधिकारियों का ई-ऑफिस प्रदर्शन मूल्यांकन किया गया। डिजिटल गवर्नेंस को नई गति देने वाली इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ई-ऑफिस में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मुख्य सचिव श्री विकास […]