छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के आसार, 3 दिनों तक तापमान स्थिर

  रायपुर। Chhattisgarh में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। वहीं, अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम का हाल प्रदेश के कुछ इलाकों […]

पश्चिम एशिया में दो हफ्ते का युद्ध विराम, ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का किया एलान, होर्मुज को लेकर होगी बातचीत

इंटरनेशनल न्यूज़। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद दिखती नजर आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है। ट्रंप ने बताया कि यह एक ‘दोनों तरफ से लागू होने वाला सीजफायर’ होगा, यानी इस दौरान न अमेरिका हमला करेगा और न ही ईरान कोई आक्रामक कदम उठाएगा। हालांकि इस समझौते के लिए एक बड़ी शर्त रखी गई है, ईरान को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना होगा। ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं का मिला प्रस्ताव राष्ट्रपति ट्रंप के […]

आज का राशिफल 8 अप्रैल : मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने का है

मेष राशि: अनुशासित जीवन से नए शिखरों को प्राप्त करें देखा जाए तो, आज चंद्रदेव धनु राशि में आपके नौवें भाव (भाग्य और उच्च शिक्षा का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर से आपका पूरा ध्यान नई चीजें सीखने और लंबी यात्राओं की प्लानिंग पर रहेगा। बारहवें भाव में सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी आपको अपनी ऊर्जा आध्यात्मिक या परोपकारी कार्यों में लगाने की सीख दे रही है। आपकी अपनी राशि में विराजमान शुक्रदेव आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण भर रहे हैं, जिससे आप मानसिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्यार के मामले में, आप एक ऐसा साथी चाहेंगे जो आपके विचारों से गहराई से जुड़ सके। […]

आज का पंचांग 8 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

अंग्रेजी तारीख 8 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक। षष्ठी तिथि सायं 07 बजकर 01 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र पूरी रात रहेगा। वरियान योग सायं 05 बजकर 11 मिनट तक उपरांत परिघ योग का आरंभ। वणिज करण सायं 07 बजकर 01 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण षष्ठी – सायं 07:01 बजे तक, फिर सप्तमी योग वरियान – सायं 05:11 बजे तक, फिर परिघ करण वणिज – सायं 07:01 बजे तक करण विष्टि – पूरी रात सूर्य और चंद्रमा की स्थिति सूर्योदय […]

भारत में महिला-नेतृत्व विकास- सशक्तिकरण से नेतृत्व तक

  ० सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्णयकारी भूमिका में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही रायपुर। भारत में महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, शिक्षित और समान अधिकार संपन्न बनाना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना और महिला आरक्षण जैसे प्रयासों से निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ी है। हालांकि, पितृसत्तात्मक सोच और सुरक्षा चुनौतियाँ अभी भी मौजूद हैं, लेकिन शिक्षा व कानूनी सुधारों से बदलाव आ रहा है। भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण की सोच अब एक व्यापक और जीवन-चक्र आधारित दृष्टिकोण में विकसित हो चुकी है, जहाँ जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और नेतृत्व […]

सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न

रायपुर। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम, रायपुर का स्थापना दिवस एवं साधारण सभा 5 अप्रैल को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरन्दर मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद नेरल (एम.डी., प्रोफेसर, पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर) उपस्थित रहे। मंच पर फोरम अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार, संस्थापक के.पी. सक्सेना, डॉ. जे.एस. उरकुरकर, एस.के. भार्गव, संरक्षक चतुर्भुज अग्रवाल, अनुराधा खरे (सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश), उपाध्यक्ष सरोज सैफी, संयुक्त सचिव पी.के. चटर्जी, कोषाध्यक्ष राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन सचिव राजकुमार शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि पुरन्दर मिश्रा ने फोरम की गतिविधियों की सराहना करते हुए 10 लाख रुपये की […]

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में वॉकथॉन का सफल आयोजन

बिलासपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, एसईसीएल (SECL) के चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसईसीएल मुख्यालय में एक उत्साहपूर्ण वॉकथॉन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर, निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, और निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपने प्रेरक संदेशों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि मानव शरीर ईश्वर का एक अनमोल उपहार है और स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। इस वर्ष की […]

‘पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे’: हिमंत सरमा का पवन खेड़ा पर हमला, राहुल गांधी तक पहुंच सकता है मामला

  दिल्ली। हिमंत बिस्वा सरमा और पवन खेड़ा के बीच जारी सियासी घमासान अब बेहद तीखा हो गया है। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने अपनी पत्नी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर खेड़ा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर वे पाताल में भी छिपेंगे, तो असम पुलिस उन्हें वहां से भी ढूंढ निकालेगी।” विवाद की शुरुआत कैसे हुई? दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और कुछ दस्तावेज भी पेश किए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने आरोपों को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया और दावा किया कि इसके पीछे राहुल गांधी की […]

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले: खार्ग द्वीप और कोम में मिसाइल अटैक, मशहद में रेल सेवाएं बंद

  इंटरनेशनल न्यूज। मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर कई हमले किए हैं। मेहर न्यूज के अनुसार, ईरान के खार्ग द्वीप पर भी कई हमलों को अंजाम दिया गया है। इसी बीच, इजरायल की चेतावनी के बाद मशहद में एहतियातन रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गवर्नर ने केंद्रीय रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। वहीं, कोम शहर के पास भी बड़ा हमला हुआ है। कोम के गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने बताया कि तेहरान के दक्षिण में स्थित इस इलाके में […]

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

रायपुर.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय कलाकृति भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहाँ भगवान श्रीराम का ननिहाल स्थित है और यह भूमि प्रभु श्रीराम से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भेंट की गई यह कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का सजीव प्रतिरूप है, जो जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में […]