मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग : मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

० ई-केवायसी, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से पारदर्शिता को मिली नई गति रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य ने विभिन्न प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 97% सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में राज्य ने 97 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण कर लिया है, जिससे भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई है। जिसके तहत प्रदेश के 58.16 लाख श्रमिकों का ई-केवायसी तथा 11.32 लाख निर्मित परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिससे […]

दिल्ली विधानसभा को बम उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप; पुलिस अलर्ट पर

  दिल्ली।राजधानी दिल्ली में आज सुबह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी और विधानसभा परिसर, सचिवालय, लक्षित स्कूलों और एक मेट्रो स्टेशन में बड़े पैमाने पर सुरक्षा जांच शुरू कर दी। धमकी भरा ईमेल और कार्रवाई घटना गुरुवार सुबह 8:14 बजे हुई, जब विधानसभा से जुड़े कई सरकारी और अन्य ईमेल इनबॉक्स में धमकी भरा संदेश पहुंचा। ईमेल में दिन के विभिन्न समयों पर विधानसभा, सचिवालय, कुछ स्कूल और मेट्रो स्टेशन पर संभावित विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते (BBK), खोजी कुत्तों और सुरक्षा कर्मियों […]

भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया का आतंक, पाइपलाइन में आ रहा गंदा पानी,35 से अधिक बच्चे बीमार

  दुर्ग: भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया फैलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगातार दो दिनों से पाइपलाइन से गंदा पानी आ रहा है, जिसके कारण 35 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। गंदे पानी की आपूर्ति के कारण क्वाटरों में पानी पीने योग्य नहीं बचा है। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के टाउनशिप विभाग के तहत आने वाले सेक्टरों में पेयजल की आपूर्ति इसी विभाग द्वारा की जाती है। अधिकारियों ने कहा कि गंदा पानी आने की समस्या के चलते स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ गए हैं। बीएसपी टाउनशिप विभाग ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के […]

वरिष्ठ नेताओं ने लेख राम साहू के कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की सराहना की

रायपुर। 8 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने की, तथा इसमें भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, टी.एस. सिंह देव, पूर्व उपमुख्यमंत्री, चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष, ताम्रध्वज साहू, पूर्व गृह मंत्री, और मलकीत गैंदु, प्रभारी महामंत्री उपस्थित थे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और जिला बूथ प्रभारीयों की संयुक्त समीक्षा की गई। इसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव और जिला बूथ प्रभारी लेख राम साहू, पूर्व […]

असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव: 1 बजे तक असम में 60% मतदान,पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोटिंग

  असम/केरल/पुदुचेरी। आज असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार असम में 59.63 प्रतिशत, पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत मत डाल चुके हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है। प्रसिद्ध गायक पापोन ने डाला वोट असम में मतदान के दौरान कई लोकप्रिय हस्तियों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। गुवाहाटी में प्रसिद्ध गायक पापोन ने अपना वोट डालते हुए युवाओं से मतदान करने की अपील की और कहा कि मौसम और व्यवस्थाएं शानदार हैं, हर वोट कीमती है। […]

रायपुर से शुरू होगा ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’: 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण

० AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा की नई शुरुआत,सीएम साय साय से गूगल इंडिया प्रतिनिधियों की मुलाकात रायपुर।छत्तीसगढ़ में शिक्षा को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख संजय जैन एवं गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख राकेश रंजन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने अतिथियों का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें शॉल एवं बस्तर […]

Big News : 15 अप्रैल को साय मंत्रिपरिषद की होगी बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 15 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है।  

हल्दिया रैली: पीएम ने दी छह गारंटी, नया भाजपा नारा – “सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब”

  हल्दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित किया। पूर्वी मेदिनीपुर में जनसभा में पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं है, बल्कि बंगाल के गौरव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इस बार ममता सरकार को हटाने वाली है। पीएम मोदी ने अपने नारे “सबका साथ, सबका विकास” को दोहराया और कहा कि अब सबका हिसाब लिया जाएगा। यह चुनाव विकसित बंगाल की नींव रखेगा प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव […]

तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत

  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:15 बजे आईटीआई सेमरा के पास मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक महिलाओं की पहचान बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप कैंपर (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें […]

पुदुचेरी में हाई-टेक वोटिंग का नज़ारा: AI रोबोट ‘नीला’ कर रही मतदाताओं का स्वागत, बना आकर्षण का केंद्र

  इलेक्शन डेस्क। पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान एक अनोखा और हाई-टेक दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां वीओसी सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं का स्वागत ‘नीला’ नाम की AI रोबोट कर रही है। ‘नीला’ रोबोट पारंपरिक वेशभूषा में सजी हुई है और हाथ में फूलों की थाली लेकर मतदाताओं का अभिवादन कर रही है। यह अनोखा स्वागत लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस रोबोट को रोबो मिरर ने तैयार किया है। कंपनी के प्रतिनिधि कौशिक के अनुसार, ‘नीला’ एक इवेंट-आधारित रोबोट है, जिसे शादियों, ऑफिस और चुनाव जैसे आयोजनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे कोयंबटूर […]