टीम इंडिया की टी20 विश्व कप विजय परेड के दौरान कई प्रशंसक घायल, सांस लेने में हुई दिक्कत से हुए बेहोश
मुंबई। 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने देश को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाया। इसके बाद कल शाम टीम इंडिया भारत लौटी। इस वर्ल्ड चैंपियन टीम का मुंबई में जोरदार स्वागत किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सम्मान समारोह रखा गया था जहां बीसीसीआई ने इस टीम को 125 करोड़ रुपये की रकम देकर सम्मानित किया। परेड के दौरान दिखी लोगों की भारी भीड़ मुंबई में परेड के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस […]



