जीवन दीप समिति की बैठक में आधी-अधूरी जानकारी देने पर विधायक जनक ध्रुव भड़के, कहा शासकीय राशियों का खुलेआम बंदरबाट किया जा रहा है
० ढ़ाई वर्ष बाद जीवन दीप समिति की बैठक में जमकर नाराजगी जताई विधायक एंव जनपद अध्यक्ष गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज गुरूवार को दोपहर 03 बजे जीवन दीप समिति सामान्य सभा की बैठक बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा विधायक जनक ध्रुव के उपस्थिति में प्रारंभ हुआ इस दौरान जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती नुरमती मांझी,जनपद सभापति श्रीमती वेदमती कपील, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एंव विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेन्द्र ध्रुव सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे बैठक प्रारंभ होते ही विधायक जनक ध्रुव ने पुछा कि इससे पहले कब जीवन दीप समिति की बैठक हुई थी जिस पर बीएमओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव ने […]



