हाथ में तिरंगा, पीठ पर खिलाड़ियों के नाम… चैंपियंस टीम इंडिया की वतन वापसी , फैन्स की दीवानगी ने एयरपोर्ट पर बढ़ाया जोश
दिल्ली। टीम इंडिया के चैंपियंस वतन वापस आ चुके हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम सुबह 6 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंची। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कई उत्साही प्रशंसक मौजूद थे, जिनकी दीवानगी देखने लायक थी। एक फैन के सीने पर विराट कोहली की तस्वीर थी और पीठ पर खिलाड़ियों के नाम गुदे हुए थे। इस फैन के हाथ में तिरंगा भी था। जैसे ही फैन्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखा, उनका जोश दोगुना हो गया। रोहित ब्रिगेड बारबाडोस से दिल्ली के टर्मिनल 3 पर पहुंची और इसके बाद आईटीसी मौर्य होटल के लिए रवाना हुई। लंबी फ्लाइट […]



