आज का पंचांग 4 जुलाई : मासिक शिवरात्रि पर दुर्लभ ‘भद्रावास’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें आज का पंचांग

हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष 04 जुलाई यानी आज आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जा रहा है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो मासिक शिवरात्रि पर भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनचाहा वर प्राप्त होगा। आज का पंचांग (Panchang 04 July 2024) शुभ मुहूर्त आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि […]

चाय वाले की टपरी हटाने बुलडोजर लेकर पहुंची राजस्व अमला के बचाव में पालिका अध्यक्ष आए सामने

गरियाबंद। 15 साल से काबिज चाय वाले के टपरा हटाने बुलडोजर लेकर पहुंची राजस्व अमला तो बचाव में पालिका अध्यक्ष आ गए सामने।,बगैर पूर्व सूचना ,भरे बारिश में हो रही कार्यवाही से भड़के पालिका अध्यक्ष ने कार्यवाही रोक दोबारा बनवाया टपरा।अध्यक्ष बोले दोबारा तोड़े तो गरीब के न्याय के लिए जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर भी बैठ जाऊंगा। गरियाबंद जिला मुख्यालय में आज उस समय ऊहापोह की स्थिति बन गई जब कोतवाली के आगे मुख्य मार्ग पर एक चाय के खोमचे को हटाने राजस्व अमला बुलडोजर लेकर पंहुचा। यहा श्याम लाल सिन्हा द्वारा विगत 15 साल से भी ज्यादा समय से चाय व नाश्ते का दुकान लगाया जा रहा […]

झारखंड: सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन चुने गए विधायक दल के नेता; मुख्यमंत्री बनना तय

  रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। चंपई सोरेन ने पहले ही राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा था। राज्य की राजनीति में हलचल की सुगबुगाहट आज दोपहर से ही तेज हो गई थी। अब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफे के साथ ही यह तय हो गया है कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन के विधायक दल के नेता होंगे। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद चंपई सोरेन ने कहा, ‘बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसे लेकर सभी विधायकों ने सहमति जताई है। जब नेतृत्व परिवर्तन हुआ था, […]

CG Transfer Breaking: राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया. आदेश के मुताबिक, शैलाभ कुमार साहू को मंत्रालय के उपसचिव बनाए गए हैं.    

बड़ी खबर : हेमंत सोरेन तीसरी बार बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, INDIA गठबंधन की बैठक में लगी मुहर

रांची। हेमंत सोरेन ने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बनेंगे। विधायक दल की बैठक में मुहर लग गई है। कभी भी औपचारिक ऐलान हो सकता है। बता दें कि हेमंत सोरेन राज्य के तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इंडी अलांयस में यह फैसला हुआ है। बैठक में हेमंत सोरेन के नाम पर सहमति बनी है। समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे चंपई सोरेन बताया जा रहा है कि बैठक में उपस्थित गठबंधन के सभी विधायकों ने एक मत से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। इससे पहले बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पहले अपने इस्तीफे की पेशकश की। इसके बाद […]

PM मोदी बोले- मणिपुर को भड़काने वाले अपनी हरकतें छोड़ें; पेपरलीक पर विपक्ष को घेरा, युवाओं को किया आश्वस्त

  दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के हालात, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमने पिछले पांच साल में जितना काम किया है, उतना काम करना होता तो कांग्रेस को 20 साल लग जाते। पूर्वोत्तर में स्थायी शांति के लिए 10 साल निरंतर प्रयास किए गए हैं। बिना रुके, बिना थके प्रयास किए गए हैं। उसकी चर्चा देश में कम हुई है, लेकिन परिणाम व्यापक रहे हैं। उन्होंने पेपरलीक पर कहा कि हम चाहते थे कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो, लेकिन […]

मंत्री टंक राम वर्मा ने पेड़ लगाकर ‘एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान‘ की शुरुआत की

० स्कूलों, हॉस्पिटलों एवं आंगनबाड़ियों में अभियान चलाकर किया जाएगा वृहद वृक्षारोपण रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में नीम पेड़ लगाकर जिले में अभियान की शुरुआत किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन वनमंडल बलौदाबाजार के द्वारा किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ मयंक अग्रवाल ने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया। कार्यक्रम में श्री वर्मा ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां […]

मुख्यमंत्री साय का दूसरा जनदर्शन 4 जुलाई को,नागरिकों से करेंगे सीधा संवाद

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन […]

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया, जवानों की वापस के दौरान माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में कोहकमेट थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया. आज जवानों की वापसी के दौरान माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग निकले. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. बता दें कि नारायणपुर के जंगल में मुठभेड़ कल से चल रही है, जिसमें अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं. मौके से 3 नग 303 राइफल ,1 नग 12 बोर बंदूक के साथ नक्सल सामग्री बरामद किया गया है. बताया जा रहा कि कल सुबह तक जवान वापस मुख्यालय पहुंचेंगे.

हिंदू समाज पर विवादित बयान को लेकर आक्रोशित विहिप ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

  गरियाबंद। लोकसभा में हिंदू समाज पर दिए विवादित बयान को लेकर मंगलवार को विहित ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ओर विवादित बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। सोमवार को संसद में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि था ही जो लोग अपने आप को हिंदू कहते है वे 24 घंटे हिंसा हिंसा हिंसा, नफरत नफरत नफरत, असत्य असत्य असत्य करते है। राहुल गांधी के इस विवादित बयान से बाद से देश में भाजपा, विहिप सहित कई हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई थी। […]