हरदोई में दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत, CM योगी ने हादसे पर जताया दुख
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में एक बच्ची भी घायल है। वहीं हादसे के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे में पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए […]



