Anant Radhika Wedding: एक-दूजे के हुए अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट; देश-विदेश की हस्तियों ने यादगार बनाई शादी
मुंबई। अंबानी और राधिका मर्चेंट परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां शादी की शुभ घड़ी में मौजूद रहे। यादगार शादी समारोह के साक्षी बनने वाले दिग्गजों में उद्योग-राजनीति, फिल्म और खेल जगत के सितारे शामिल रहे। शादी का हर इंतजाम बेहद खास रहा। शादी में सितारों का जमघट, डांस-मस्ती-हंगामा और बहुत कुछ अनंत और राधिका की शादी के मौके पर अंबानी परिवार की मेजबानी खास तौर पर सुर्खियों में रही। इसके अलावा मेहमान बनकर पहुंचे फिल्मी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। शादी में रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित सरीखे सितारे मस्ती में झूमते-नाचते दिखे। शाहरूख खान और सलमान खान ने भी लगाए […]



