पूजा में क्यों उपयोग होती है हल्दी, क्या है इसका धार्मिक महत्व
हल्दी का इस्तेमाल कई अलग तरीकों से घर में किया जाता है। किचन का एक अभिन्न मसाला होने के साथ हल्दी किसी भी शुभ काम में इस्तेमाल की जाती है। विभिन्न पूजा-पाठ और अनुष्ठानों में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है और इसे पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी भी हिन्दू शादी में हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है और हल्दी की रस्म निभाई जाती है। दूल्हे और दुल्हन के हाथों में हल्दी लगने से उनके जीवन में सदैव सामंजस्य बना रहता है और उनका रिश्ता मजबूत होता है। ऐसे ही पूजा-पाठ में भी इसे विशेष स्थान प्राप्त है और विभिन्न देवी-देवताओं का पूजन हल्दी के […]



