अंबेडकर अस्पताल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस कर रही जांच
रायपुर। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. अधीक्षक डॉ. एसबी एस नेताम ने बताया, महिला अस्पताल में ठेका कंपनी कॉल मी सर्विस से गार्ड की नौकरी कर रही थी. मेकाहारा के एक रूम में अंदर से दरवाजा लगाकर महिला ने पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाई है. मौत के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मेकाहारा परिसर चौकी में तैनात रामाधार ध्रुव ने बताया, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कॉल मी सर्विस ठेका […]



